facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बुनियादी ढांचे में बड़ा दांव! IIFCL इनविट में अपना निवेश दोगुना कर करेगी ₹6,000 करोड़

Advertisement

आईआईएफसीएल ने बुनियादी ढांचा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए चालू वित्त वर्ष में इनविट निवेश को दोगुना कर 6,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है

Last Updated- April 05, 2026 | 9:47 PM IST
IIFCL
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनैंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) अपनी निवेश विविधीकरण रणनीति के तहत चालू वित्त वर्ष में अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) में अपना निवेश दोगुना कर 6,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। आईआईएफसीएल का 31 मार्च, 2026 तक नौ इनविट में कुल निवेश 3,000 करोड़ रुपये था। 

आईआईएफसीएल के प्रबंध निदेशक रोहित ऋषि ने बताया, ‘हमें उम्मीद है कि हम चालू वित्त वर्ष में इनविट में अपना निवेश दोगुना कर लेंगे। मार्च, 2027 के आखिर तक यह 6,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाना चाहिए।’

बुनियादी ढांचा क्षेत्र के महत्त्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश की लंबे समय की आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने और 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य पाने में अहम भूमिका निभाएगा। ऋषि ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की जुझारू क्षमता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दीर्घावधि की वृद्धि को कायम रखने के लिए बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख भूमिका है। उन्होंने कहा कि आईआईएफसीएल भारत की बुनियादी ढांचा क्षेत्र की यात्रा में समर्थन करने को प्रतिबद्ध है। 

आईआईएफसीएल की वित्तीय ताकत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दिसंबर, 2025 तक ऋण संस्थान का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 21 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए 0.3 प्रतिशत थीं। वर्ष 2006 में स्थापित आईआईएफसीएल व्यवहार्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को दीर्घावधि का वित्तीय समर्थन प्रदान करती है। आईआईएफसीएल सितंबर, 2013 से भारतीय रिजर्व बैंक के साथ एक एनबीएफसी-एनडी-आईएफसी के रूप में पंजीकृत है। 

Advertisement
First Published - April 5, 2026 | 9:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement