facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

IIFL Securities Q4 results: नेट प्रॉफिट हुआ दोगुना, रेवेन्यू में भी 74 फीसदी का इजाफा

IIFL Securities Q4 results: समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 512.1 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Last Updated- May 17, 2024 | 2:43 PM IST
RBI lifts ban on gold loan business; IIFL Finance shares hit high, rose more than 7% RBI ने गोल्ड लोन बिजनेस से हटाया बैन; IIFL Finance के शेयरों ने भरा फरार्टा, 7% से ज्यादा चढ़े

IIFL Securities Q4 results: आईआईएफएल सिक्योरिटीज का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 180.4 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले साल समान अवधि में मुनाफा 86.4 करोड़ रुपये था।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने एक बयान में कहा, वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 74 प्रतिशत बढ़कर 704.4 करोड़ रुपये हो गई।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के चेयरमैन वेंकटरमन ने कहा, ‘‘हमने अपने सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि देखी। हमारी संस्थागत ब्रोकिंग और निवेश बैंकिंग फ्रेंचाइजी ने शानदार परिचालन प्रदर्शन के साथ अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति में काफी सुधार किया है…’’

Also read: eClerx buyback 2024: eClerx Services 13.75 लाख शेयरों का करेगी बायबैक, फोकस में स्टॉक

समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 512.1 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। कुल आय 63 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,231.3 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए दो रुपये अंकित मूल्य के प्रति शेयर पर तीन रुपये के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है। आईआईएफएल सिक्योरिटीज खुदरा ग्राहकों को लक्षित करते हुए म्यूचुअल फंड, बीमा, आईपीओ, बांड व वैकल्पिक निवेश फंड (एआईएफ) जैसे उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है।

First Published - May 17, 2024 | 2:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट