facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IIP Data: औद्योगिक उत्पादन नवंबर में 7.1 फीसदी बढ़कर 5 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 7:58 PM IST
IIP Data: Industrial production at 6-month high in November, strong performance of manufacturing sector नवंबर में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 6 महीने के हाई पर, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का दमदार प्रदर्शन

विनिर्माण क्षेत्र (manufacturing sector) के बेहतर प्रदर्शन से देश के औद्योगिक उत्पादन (IIP) में नवंबर, 2022 में 7.1 फीसदी की वृद्धि हुई। यह पांच महीने का उच्चस्तर है। गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के जरिये मापा जाने वाला औद्योगिक उत्पादन में इससे पहले अक्टूबर में 4.2 फीसदी की गिरावट आई थी।

पहले, जून 2022 में इसमें रिकॉर्ड 12.6 फीसदी की वृद्धि हुई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र में नवंबर, 2022 में 6.1 फीसदी की वृद्धि हुई। वहीं खनन उत्पादन आलोच्य महीने में 9.7 फीसदी की दर से बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी महीने में वृद्धि दर 4.9 फीसदी थी। बिजली उत्पादन 12.7 फीसदी की दर से बढ़ा जबकि एक साल पहले नवंबर महीने में यह 2.1 फीसदी की दर से बढ़ा था।

आंकड़ों के अनुसार, पूंजीगत सामान खंड में नवंबर महीने में 20.7 फीसदी की अच्छी वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 2.6 फीसदी की गिरावट आई थी। टिकाऊ उपभोक्ता और गैर-टिकाऊ उपभोक्ता सामान के मामले में वृद्धि दर आलोच्य महीने में क्रमश: 5.1 फीसदी और 8.9 फीसदी रही।

इन दोनों क्षेत्रों में पिछले साल नवंबर महीने में गिरावट आई थी। बुनियादी ढांचा/निर्माण वस्तुओं के क्षेत्र में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गयी है। नवंबर महीने में इनमें 12.8 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि 2021 के इसी महीने में यह 3.1 फीसदी रही थी।

आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक वस्तुओं और मध्यवर्ती वस्तुओं का उत्पादन सुधरकर आलोच्य महीने में क्रमश: 4.7 फीसदी और तीन फीसदी रहा। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में औद्योगिक उत्पादन में 5.5 फीसदी की वृद्धि हुई। यह एक साल पहले इसी अवधि के 17.6 फीसदी से कम है।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 7:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement