facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ikea ने गुरुग्राम में गोदाम स्थापित करने के लिए Rhenus के साथ की साझेदारी

Advertisement

Ikea ने कहा कि इस सहयोग के तहत रेनस 7,000 से अधिक उत्पादों के भंडारण तथा पूर्ति में सक्षम एक गोदाम सुविधा स्थापित करेगा। अगले साल की शुरुआत में गोदाम चालू होने की उम्मीद है।

Last Updated- May 14, 2024 | 2:27 PM IST
IKEA
Representative Image

स्वीडन की फर्नीचर क्षेत्र की खुदरा कंपनी आइकिया (Ikea) ने दिल्ली-एनसीआर में अपने ई-वाणिज्य विस्तार और ग्राहकों तक डिलीवरी सुगम बनाने के लिए लॉजिस्टिक्स कंपनी रेनस के साथ साझेदारी की है।

आइकिया ने बयान में कहा, कंपनी ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) क्षेत्र में ग्राहकों के लिए ‘‘ होम डिलीवरी अनुभव को बेहतर बनाने’’ के लिए रेनस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें कहा गया, इस कदम का मकसद आइकिया के ई-वाणिज्य विस्तार की वृद्धि का समर्थन करना और क्षेत्र में ग्राहकों को तेज तथा टिकाऊ डिलीवरी सुनिश्चित करना है।

कंपनी ने कहा कि इस सहयोग के तहत रेनस 7,000 से अधिक उत्पादों के भंडारण तथा पूर्ति में सक्षम एक गोदाम सुविधा स्थापित करेगा। अगले साल की शुरुआत में गोदाम चालू होने की उम्मीद है।

आइकिया की ‘कंट्री कस्टमर फुलफिलमेंट मैनेजर’ साइबा सूरी ने कहा, ‘‘ रेनस के साथ हमारा सहयोग दशकों पुराना है। अन्य वैश्विक बाजारों में आइकिया को बढ़ाने में उनकी विशेषज्ञता और अनुभव महत्वपूर्ण है..’’

उन्होंने कहा, ‘‘… आइकिया दिल्ली-एनसीआर में रेनस के साथ मिलकर अपने पहले कदम की घोषणा करते हुए खुश है।’’ राइन इंडिया के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी विवेक आर्य ने कहा, ‘‘ भारत में यह नया गोदाम न केवल हमारे परिचालन का विस्तार है, बल्कि समावेशी तथा विविध वैश्विक उपस्थिति की दिशा में एक साहसिक कदम है।’’

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 2:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement