facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ओम्नीचैनल विस्तार के चलते Ikea का घाटा और बढ़ा, लेकिन बिक्री मजबूत

Advertisement

फर्नीचर व होम फर्निशिंग की अग्रणी रिटेलर आइकिया इंडिया का नुकसान वित्त वर्ष 2024 में और बढ़कर 1,299.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- December 30, 2024 | 10:07 PM IST
Ikea India expands Pune footprint with 37,000 sq ft retail lease

फर्नीचर व होम फर्निशिंग की अग्रणी रिटेलर आइकिया इंडिया का नुकसान वित्त वर्ष 2024 में और बढ़कर 1,299.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की तरफ से आरओसी फाइलिंग में यह जानकारी दी गई है।

कंपनी का परिचालन राजस्व 1,809.8 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले साल के मुकाबले 4.5 फीसदी ज्यादा है। बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म टॉफ्लर की तरफ से देखे गए वित्तीय आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

आइकिया इंडिया की कुल आय भी वित्त वर्ष 2024 में 5.12 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,852.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले आइकिया इंडिया ने 1,133 करोड़ रुपये का नुकसान और 1,731.6 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व दर्ज किया था।

कंपनी के मुताबिक, नुकसान में बढ़ोतरी मुख्य रूप से ओम्नीचैनल वृद्धि के लिए विस्तार पर किए गए निवेश के कारण हुई।

आइकिया के प्रवक्ता ने कहा, आइकिया ने कीमत बढ़ाए बिना और यहां तक कि कुछ निश्चित उत्पादों की कीमतें वित्त वर्ष 2024 में घटाने के बावजूद ठोस बिक्री बरकरार रखी। हमारा नुकसान मोटे तौर पर निवेश को प्रतिबिंबित करता है, जो हम अपने ओम्नीचैनल वृद्धि पर कर रहे हैं।

आइकिया इंडिया का विज्ञापन पर खर्च 196.3 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के मुकाबले 2 फीसदी ज्यादा है। एक साल पहले आइडिया ने विज्ञापन पर 192.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

Advertisement
First Published - December 30, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement