facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IL&FS Transportation ने जोरबाट शिलॉन्ग एक्सप्रेसवे में बेची पूरी हिस्सेदारी, इतने करोड़ रुपये की हुई डील

Advertisement

IL&FS Transportation ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘जेएसईएल की सभी देनदारियों को 1,343 करोड़ रुपये के एंटरप्राइजेज वैल्यू के अगेन्स्ट एडजस्ट भी किया गया है।’’

Last Updated- November 17, 2023 | 3:40 PM IST
IL&FS Transportation sells entire equity in Jorabat-Shillong Expressway. (Representative Image)

आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स (IL&FS Transportation Networks) ने जोरबाट शिलॉन्ग एक्सप्रेसवे लिमिटेड (Jorabat Shillong Expressway Ltd, JSEL) में अपनी पूरी इक्विटी हिस्सेदारी सेकुरा रोड्स को 1,343 करोड़ रुपये में बेच दी है। इसकी जानकारी कंपनी ने गुरुवार को दी।

जेएसईएल, आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी थी।

आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘जेएसईएल की सभी देनदारियों को 1,343 करोड़ रुपये के एंटरप्राइजेज वैल्यू के अगेन्स्ट एडजस्ट भी किया गया है।’’

यह भी पढ़ें : NHAI ने सख्त किए ठेकेदारों के कर्मियों के पैमाने, बढ़ते हादसे देख उठाया कदम

FY18 में कितना था कंपनी का रेवेन्यू

वित्त वर्ष 2017-18 में, जोराबाट शिलांग एक्सप्रेसवे लिमिटेड का कुल रेवेन्यू 380.03 करोड़ रुपये (अन्य आय सहित) था, जो उस वित्त वर्ष के दौरान कंपनी के 9,778.92 करोड़ रुपये के कंसालिडेटेड रेवेन्यू का 3.89 प्रतिशत है।

आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स ने कहा कि जेएसईएल में कंपनी द्वारा संपूर्ण इक्विटी हिस्सेदारी की बिक्री स्लंप सेल यानी भारी डिस्काउंट वाली सेल नहीं है। जोराबाट शिलांग एक्सप्रेसवे NH-40 पर जोराबाट से शिलांग तक चार-लेन राजमार्ग ऑपरेट करता है। यह शिलांग, मिजोरम और त्रिपुरा को गुवाहाटी से जोड़ता है।

यह भी पढ़ें : RINL का होगा कायापलट, कंपनी को 3,000-4,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद

क्या करती है आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स?

IL&FS ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स लिमिटेड एक भारत-आधारित कंपनी है, जो परिवहन बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में लगी हुई है। कंपनी मेट्रो रेल, सिटी बस सेवाएं और सीमा चेक-पोस्ट परियोजनाएं चलाती है। इसके अलावा, यह महत्वपूर्ण हाईवे, फ्लाईओवरों, पुलों और सड़कों के विकास और कार्यान्वयन में भी शामिल है।

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement