facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AI बूम का असर: Nvidia बनेगी डॉव जोन्स इंडेक्स का हिस्सा, Intel को करेगी रिप्लेस

Advertisement

Nvidia का बाजार मूल्य (MCap) सप्ताह के अंत में 3.32 लाख करोड़ डॉलर था, जो Apple Inc. से मात्र 50 अरब डॉलर कम है।

Last Updated- November 02, 2024 | 11:23 AM IST
Nvidia

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ताकत का लोहा पूरी दुनिया ने मान लिया है और अब विभिन्न देशों के बीच इसे तेजी से अपनाने की होड़ शुरू हो गई है। AI बूम के इस केंद्र में चिप निर्माता, Nvidia Corp. का नाम उभरकर सामने आता है। बहुत जल्द Nvidia वॉल स्ट्रीट के सबसे पुराने तीन मुख्य इक्विटी इंडेक्स में शामिल होने वाली है। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, S&P डॉव जोन्स इंडेक्स ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा कि कंपनी 8 नवंबर को कारोबार शुरू होने से पहले 128 साल पुराने डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में प्रतिद्वंद्वी इंटेल कॉर्प (Intel Corp.) की जगह लेगी। इसके अलावा, डॉव इंक की जगह शेरविन-विलियम्स कंपनी भी शामिल हो रही है।

Nvidia के शेयरों ने 2 साल में दिया 900% का रिटर्न

एनवीडिया का इस प्रतिष्ठित इंडेक्स में शामिल होना एआई-संचालित रैली की शक्ति का प्रमाण है। पिछले 2 वर्षों में एनवीडिया का शेयर 900 प्रतिशत तक बढ़ा है। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज एकमात्र प्रमुख अमेरिकी इक्विटी इंडेक्स था जिसमें अब तक एनवीडिया शामिल नहीं था।

एडवाइजर्स एसेट मैनेजमेंट के सीईओ स्कॉट कोलियर ने कहा, “एनवीडिया एक अच्छी तरह से चलने वाली कंपनी है और डॉव में शामिल होने से पता चलता है कि हाल के वर्षों में इसकी रैली कितनी शक्तिशाली रही है।”

Apple को पछाड़ जल्द दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनने वाली है Nvidia

कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में स्थित एनवीडिया, AI के प्रति उत्साह की प्रतीक रही है और इसने बाजार में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। चिपमेकर का बाजार मूल्य (MCap) सप्ताह के अंत में 3.32 लाख करोड़ डॉलर था, जो Apple Inc. से मात्र 50 अरब डॉलर कम है। पोस्ट-मार्केट ट्रेडिंग में एनवीडिया के शेयर 3.2 प्रतिशत बढ़े, जिससे यह संभावना बनी कि सोमवार तक अगर यह बढ़त बनी रही, तो एनवीडिया Apple को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन सकती है।

Also read: नए सैटकॉम प्राधिकरण से फिर से शुरू हो सकती है लाइसेंस मंजूरी प्रक्रिया

डॉव जोन्स इंडेक्स में Intel की जगह लेगी Nvidia

इंटेल को नवंबर 1999 में इस इंडेक्स में शामिल किया गया था, जब इसे माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प, एसबीसी कम्युनिकेशंस और होम डिपो इंक के साथ जोड़ा गया था। कंप्यूटर प्रोसेसर के क्षेत्र में कभी अग्रणी रही इंटेल हाल के समय में एक टर्नअराउंड योजना के तहत संघर्ष कर रही है। कंपनी ने 2024 में खर्चों में कटौती, नौकरियों में कमी और निवेशकों के लाभांश को निलंबित कर दिया है। इसके शेयरों में 2024 में 54 प्रतिशत की गिरावट आई है, और बाजार के बंद होने के बाद 2 प्रतिशत और गिर गए।

50 पार्क इन्वेस्टमेंट्स के फाउंडर एडम सरहान ने कहा, “इंटेल बड़े पैमाने पर पिछड़ गया है। अब, डॉव में बदलाव हो रहा है। आप 30 साल पहले के स्टॉक्स को नहीं देखना चाहते। आप उन सबसे मजबूत स्टॉक्स को देखना चाहते हैं जो आज टिके हुए हैं।”

Advertisement
First Published - November 2, 2024 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement