facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नोटिस का असर, क्रिप्टो निवेशक लौटेंगे देसी प्लेटफॉर्म पर!

Advertisement

वित्त मंत्रालय द्वारा क्रिप्टो संपत्तियों में सौदे करने वाली नौ विदेशी वर्चुअल डिजिटल ऐसेट्स (वीडीए) सेवा प्रदाताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

Last Updated- December 31, 2023 | 10:14 PM IST
crypto

वित्त मंत्रालय द्वारा क्रिप्टो संपत्तियों में सौदे करने वाली नौ विदेशी वर्चुअल डिजिटल ऐसेट्स (वीडीए) सेवा प्रदाताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद भारतीय क्रिप्टो कंपनियों का मानना है कि देश में निवेशक संबंधित निवेश के लिए घरेलू प्लेटफार्मों का रुख कर सकते हैं।

वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली वित्तीय आसूचना इकाई (एफआईयू) ने गुरुवार को धन शोधन रोकथाम (पीएमएल) अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन न करने के लिए क्रिप्टोकरेंसी के सबसे बड़े एक्सचेंज बिनैंस और कुकॉइन जैसे वीडीए प्लेटफार्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उसने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से उनकी वेबसाइटों को ब्लॉक करने का अनुरोध किया है।

Also read: हिंडनबर्ग खुलासे के बाद वापसी करते Adani ने इस साल इक्विटी, बॉन्ड से 15 अरब डॉलर जुटाए

क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म कॉइन डीसीएक्स के सह संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी सुमित गुप्ता ने कहा ‘टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) के कार्यान्वयन के बाद भारतीय एक्सचेंजों पर गतिविधि कम रही क्योंकि निवेशक विदेशी कंपनियों में स्थानांतरित हो गए।

हालांकि एफआईयू के निर्देश के बाद मुझे विश्वास है कि लोग अब भारतीय प्लेटफार्मों को पसंद करेंगे। अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को प्रतिबंध लगाए जाने, बंद होने या यहां तक कि देश से बाहर जाने के संकेतों का खतरा है। परिणामस्वरूप कारोबारी वॉल्यूम में फिर से उछाल आने के आसार हैं।’

Advertisement
First Published - December 31, 2023 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement