facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेपर, पेपरबोर्ड का आयात 47 फीसदी बढ़कर 11,513 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement
Last Updated- May 18, 2023 | 9:36 AM IST
paper

भारत में पेपर और पेपरबोर्ड का आयात वित्त वर्ष 2022-23 में 47 प्रतिशत की तेज वृद्धि के साथ 11,513 करोड़ रुपये हो गया जबकि इसके एक साल पहले 7,839 करोड़ रुपये का आयात हुआ था। वाणिज्यिक आसूचना एवं सांख्यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआई एंड एस) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

इसके मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में चीन से आयात दो गुना से अधिक और आसियान देशों से 97 प्रतिशत तक बढ़ गया। सर्वाधिक उछाल बगैर ‘कोटिंग’ वाले लिखने वाले कागज और छपाई के कागज (दो गुना) के आयात में देखा गया है।

इसके बाद कोटेड पेपर और पेपरबोर्ड में 51 प्रतिशत और टिश्यू पेपर में 41 प्रतिशत की आयात वृद्धि हुई है। इंडियन पेपर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईपीएमए) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि पर्याप्त घरेलू उत्पादन क्षमता के बावजूद पिछले तीन सालों में भारत में पेपर और पेपरबोर्ड का आयात तेज गति से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ आयात भारत में अधिकांश छोटी और मध्यम पेपर मिलों को व्यावसायिक रूप से गैर-लाभप्रद बना रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह ‘मेक इन इंडिया’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना के खिलाफ है।’’

Advertisement
First Published - May 18, 2023 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement