facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Akasa Air के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, एयरपोर्ट जाने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी, वरना हो सकती है दिक्कत!

Advertisement

देश के कुछ एयरपोर्ट्स पर Akasa Air का चेक-इन सिस्टम काम नहीं कर रहा है, जिसके चलते एयरलाइंस ने हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के पहले वेब चेक-इन करने की सलाह दी है।

Last Updated- April 03, 2024 | 10:09 AM IST
Akasa Air
Representative Image

Akasa Air Travel Update: जो यात्री एयरलाइन कंपनी अकासा एयर (Akasa Air) से हाल-फिलहाल में ट्रैवल करने की सोच रहे हैं तो एयलाइंस ने उस सभी के लिए एक जरूरी सूचना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।

चेक-इन सिस्टम में गड़बड़ी

देश के कुछ एयरपोर्ट्स पर Akasa Air का चेक-इन सिस्टम काम नहीं कर रहा है, जिसके चलते एयरलाइंस ने हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के पहले वेब चेक-इन करने की सलाह दी है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को एयरलाइंस की तरफ से एयरपोर्ट पर कर्मचारियों से सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें: भारत में हवाई किराया अन्य देशों से काफी कम: Akasa Air

एयरलाइंस ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, लखनऊ, पुणे और वाराणसी सहित कुछ हवाई अड्डों से वेब चेक-इन की समस्या की सूचना मिली है।

एयरलाइन ने सभी यात्रियों से आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करके ऑनलाइन चेक इन करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा, यात्री अकासा एयर की मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी ऑनलाइन चेक इन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Akasa Air ने शुरू किया इंटरनेशनल ऑपरेशन, भरी मुंबई से दोहा तक की पहली उड़ान

हवाईअड्डे पर जल्दी पहुंचने को कहा

अकासा एयर के अधिकारियों ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए हवाईअड्डे पर जल्दी पहुंचने को कहा है।
एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि उनकी टीम इस मुद्दे पर काम कर रही है और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करेगी।

हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी
अकासा एयर की तरफ से  24×7 अकासा केयर सेंटर हेल्पलाइन नंबर (+91 9606 112131) साझा किया है और यात्रियों से किसी भी मुद्दे पर उनसे संपर्क करने के लिए कहा है।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement