facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

संकट में Byju’s ! BlackRock ने मूल्यांकन में की 50 फीसदी की कटौती

Advertisement
Last Updated- April 01, 2023 | 12:55 PM IST
कंपनी मंत्रालय का निर्देश, Byju’s मामले की जांच में तेजी लाएं, Company Ministry's instructions to speed up investigation into Byju's case

अमेरिकी निवेशकों ने पिछले साल बायजू (Byju’s) और स्विगी (Swiggy) में अपनी होल्डिंग घटाई थी। अमेरिकी एसेट मैनेजर ब्लैकरॉक (BlackRock) ने कथित तौर पर एडटेक दिग्गज बायजू का मूल्यांकन लगभग 50 फीसदी घटाकर 11.5 अरब डॉलर कर दिया है।

टेक-केंद्रित मीडिया प्लेटफॉर्म द आर्क द्वारा एक्सेस की गई फाइलिंग के अनुसार, बायजू के मूल्यांकन में यह तेज गिरावट है। बेंगलूरु आधारित एडटेक दिग्गज बायजू का 2022 में किया गया अंतिम मूल्यांकन 22 अरब डॉलर था। बता दें कि ब्लैकरॉक पिछले साल जून से बायजू के मूल्यांकन को कम कर रहा है।

इस मामले पर टिप्पणी के लिए बायजू से संपर्क नहीं किया जा सका और दूसरी तरफ ब्लैकरॉक से पूछे गए सवाल का भी कोई जवाब नहीं मिला।

ब्लैकरॉक 2020 में 12 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर बायजू की कैप टेबल में शामिल हुई थी। इसकी हिस्सेदारी 1 फीसदी से कम है। अप्रैल 2022 में, ब्लैकरॉक बायजू के शेयरों का मूल्यांकन लगभग 4,660 डॉलर प्रति शेयर पर कर रहा था। इस तरह कंपनी का मूल्यांकन 22 अरब डॉलर हो रहा था। हालांकि, ब्लैकरॉक ने दिसंबर 2022 के अंत में बायजू में अपने शेयरों का मूल्य घटाकर 2,400 डॉलर प्रति शेयर कर दिया।

नवीनतम उपलब्ध फाइनैंशियल रिपोर्ट के अनुसार, बायजू ने वित्त वर्ष 2021 में 4,588 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 19 गुना अधिक है। बच्चों को कोडिंग सीखाने वाली फर्म व्हाइटहैट जूनियर के अधिग्रहण ने कथित तौर पर कुल नुकसान में 26.73 फीसदी का योगदान दिया। 22 अरब डॉलर की मूल्य वाले बायजू ने इस साल मार्च तक प्रॉफिटेबल होने का टारगेट रखा था।

Advertisement
First Published - April 1, 2023 | 12:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement