facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

In Parliament: BIS को ई-कॉमर्स, क्विक-कॉमर्स कंपनियों के गोदामों में मिले अवैध उत्पाद

Advertisement

भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) ने 12 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स कंपनियों के 22 गोदामों पर search & seizure की कार्रवाई की

Last Updated- August 06, 2025 | 10:54 PM IST
quick commerce
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards – BIS) द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 में ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक रहे उत्पादों की निगरानी के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। BIS ने विभिन्न गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (Quality Control Orders) के तहत अनिवार्य प्रमाणन वाले कुल 344 उत्पादों के नमूने लिये, जिनमें से 142 उत्पाद बिना वैध BIS प्रमाणन के पाए गए।

इन उल्लंघनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए, BIS ने देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स कंपनियों के 22 गोदामों पर सर्च और जब्ती (Search & Seizure) की कार्रवाई की। इन छापों में मुख्य रूप से अमेज़न, इंस्टाकार्ट और ब्लिंकिट जैसे बड़े प्लेटफॉर्म शामिल थे। यह जानकारी उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

12 राज्य – केंद्रशासित क्षेत्र, 22 ई-कॉमर्स गोदामों पर तलाशी

इस कड़ी कार्रवाई में BIS ने 12 राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों में 22 ई-कॉमर्स गोदामों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। इन राज्यों में दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र में तीन-तीन ऑपरेशन हुए, जबकि राजस्थान और तमिलनाडु में दो-दो, और गुजरात, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड में एक-एक तालाशी अभियान हुए।

  • दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र –       3-3 गोदामों पर छापे 
  • राजस्थान, तमिलनाडु –                              2-2 गोदामों पर छापे
  • गुजरात, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड – 1-1 गोदाम पर छापा

Also read: In Parliament: चौंका देंगे आपको UPI के ये आंकड़ें; 6 साल, 65 हजार करोड़ ट्रांजेक्शन से हुआ 12,000 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन

किन कंपनियों के गोदामों पर मारे गए छापे:

  • Amazon                  –                                         14 गोदाम 
  • Instakart (Flipkart की लॉजिस्टिक्स शाखा) –   07 गोदाम
  • Blinkit                    –                                          01 गोदाम

बीआईएस ने इन छापों के दौरान बड़ी संख्या में अप्रमाणित उत्पादों को जब्त किया और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार किया। प्रिंट, सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया है। साथ ही, BIS के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर (X) पर भी जानकारी साझा की गई।  साथ ही BIS ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऑनलाइन खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि उत्पादों पर BIS का वैध ISI मार्क या प्रमाणन संख्या मौजूद हो, ताकि गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री ने संसद में कहा कि ई-कॉमर्स के बढ़ते चलन के बीच भारतीय मानक ब्यूरो ने बिना प्रमाणन वाले उत्पादों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की सुरक्षा और हितों की रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है।

In Parliament: सरकार ने संसद में रखे अर्थव्यवस्था के आंकड़ें; जताई विकास दर 7–8% बनाए रखने की संभावना

In Parliament: क्या है भारत का ‘Nuclear Energy Mission’; 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता का है लक्ष्य

Advertisement
First Published - August 6, 2025 | 8:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement