facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

म्युचुअल फंड कारोबार में उतरने की तैयारी में Jio, इस कंपनी से मिलाया हाथ, SEBI के पास किया आवेदन

Advertisement

SEBI इस जॉइंट वेंचर को भारत में म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए सैद्धांतिक मंजूरी देने पर विचार कर रहा है।

Last Updated- January 04, 2024 | 12:24 PM IST
Jio Financial Services
Representative Image

JFS-BlackRock Joint Venture: Jio फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और BlackRock फाइनेंशियल मैनेजमेंट ने भारत में म्यूचुअल फंड बिजनेस शुरू करने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास आवेदन किया है।

फिलहाल, SEBI इस जॉइंट वेंचर को भारत में म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए सैद्धांतिक मंजूरी देने पर विचार कर रहा है। क्योंकि दोनों कंपनियों ने 19 अक्टूबर, 2023 को सेबी के पास जॉइंट वेंचर के तौर पर आवेदन दायर किया था। म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए सेबी के पास अपडेटेड लिस्ट से इसकी जानकारी दी गई है।

जियो ने 19 अक्टूबर को अपना आवेदन जमा किया और सेबी की स्टेटस रिपोर्ट से पता चला कि यह “अंडर प्रोसेस” है।

यह भी पढ़ें: Meesho ने कॉलेज कैंपस से भर्तियां फिर शुरू कीं, 200 से अधिक लोगों की भर्ती की योजना

Abira Securities ने भी किया आवेदन

Jio Financial Services और BlackRock Financial Management के अलावा Abira Securities ने SEBI के पास म्यूचुअल फंड कारोबार के लाइसेंस के लिए एक बार फिर आवेदन किया है।

बता दें कि Abira Securities कोलकाता की एक स्टॉक ब्रोकिंग हाउस है। इसकी शुरुआत 2012 में हुई थी।

इस फंड हाउस ने अप्रैल 2022 में सेबी के पास म्यूचुअल फंड लाइसेंस के लिए आवेदन किया था।

यह भी पढ़ें: सरकार ने तेल और गैस खोज के लिए 28 नए ब्लॉकों की बोली खोली

भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में आएगी तेजी

भारत के म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में लगभग 45 कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा, कई और कंपनियों भी इस कारोबार में उतरना चाह रही हैं।

Angle One को 8 फरवरी 2023 से सेबी से म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई थी। हालांकि, सेबी अभी फाइनल रजिस्ट्रेशन को मंजूरी देने पर विचार कर रहा है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत के म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री करीब 50 लाख करोड़ रुपए के पार जा सकती है।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 11:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement