facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Q3 में कंस्ट्रक्शन कंपनी को हुआ ₹80 करोड़ का मुनाफा, ऑर्डर बुक ₹16,396 करोड़ के पार

Advertisement

Q3 FY25 में पटेल इंजीनियरिंग का मुनाफा 14.49% बढ़कर ₹80.42 करोड़ हुआ, जबकि कंपनी की ऑर्डर बुक ₹16,396 करोड़ तक पहुंच गई।

Last Updated- February 12, 2025 | 9:12 PM IST
BNPL (Buy Now Pay Later)

पटेल इंजीनियरिंग के शेयर मंगलवार को 4.51% बढ़कर ₹46.34 पर पहुंच गए। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा Q3 FY25 में 14.49% बढ़कर ₹80.42 करोड़ हो गया, जो Q3 FY24 में ₹70.24 करोड़ था।

कमाई और लाभ में बढ़ोतरी

Q3 FY25 में कंपनी का ऑपरेशन से मिलने वाला रेवेन्यू 13.61% बढ़कर ₹1,205.5 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹1,061 करोड़ था। कर पूर्व लाभ (PBT) 9% बढ़कर ₹89.47 करोड़ पहुंच गया, जो Q3 FY24 में ₹82.08 करोड़ था।

कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास व परिशोधन से पहले की कमाई) सालाना आधार पर 29.48% बढ़कर ₹184 करोड़ हो गया। ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन Q3 FY25 में 15.26% रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 13.39% था।

बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी

कंपनी ने इस तिमाही हाइड्रोपावर, सिंचाई और टनलिंग जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में जबरदस्त काम किया। इससे भारत की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को और मजबूती मिली है।

ऑर्डर बुक और कर्ज की स्थिति

31 दिसंबर 2024 तक कंपनी के पास ₹16,396 करोड़ के ऑर्डर थे। साथ ही इस दौरान कंपनी का कुल कर्ज ₹1,422.4 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹1,885.5 करोड़ था।

कंपनी की एमडी कविता शिर्वाइकर का कहना है, “हमारी टीम की मेहनत और रणनीतिक प्लानिंग से हमें शानदार नतीजे मिले हैं। हम प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा कर रहे हैं और आने वाले समय में ग्रोथ को और मजबूत करेंगे!”

सीएफओ राहुल अग्रवाल भी कंपनी के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, “हमारी मजबूत फाइनेंशियल पोजिशन हमें नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करने का मौका देती है। हम आगे भी अपने निवेशकों के लिए बेहतरीन रिटर्न देने की कोशिश करेंगे।”

पटेल इंजीनियरिंग के बारे में

पटेल इंजीनियरिंग एक निर्माण कंपनी है, जो हाइड्रोपावर और सिंचाई परियोजनाओं में विशेषज्ञता रखती है। यह बांध, पुल, टनल, सड़कें, औद्योगिक ढांचे और अन्य भारी सिविल इंजीनियरिंग कार्यों का निर्माण करती है।

Advertisement
First Published - February 12, 2025 | 9:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement