facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अगले पांच साल में ग्लोबल लेवल पर भारत Decathlon के पांच टॉप बाजारों में होगा : अधिकारी

Advertisement

Decathlon के मुख्य रिटेल एंड कंट्रीज ऑफिसर स्टीव डाइक्स ने कहा कि डेकाथलॉन अपनी वृद्धि की योजनाओं के तहत भारत में हर साल 10 नए स्टोर खोलेगी।

Last Updated- March 13, 2024 | 1:20 PM IST
Decathlon
Representative Image

फ्रांस की खेल क्षेत्र की रिटेलर डेकाथलॉन (Decathlon) के लिए भारत एक ‘बड़ी प्राथमिकता’ वाला बाजार है। कंपनी को भरोसा है कि स्टोर नेटवर्क के विस्तार और स्थानीय सोर्सिंग में बढ़ोतरी के साथ अगले पांच साल में भारत उसके शीर्ष पांच वैश्विक बाजारों में शामिल होगा।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही है। कंपनी के मुख्य रिटेल एंड कंट्रीज ऑफिसर स्टीव डाइक्स ने कहा कि डेकाथलॉन अपनी वृद्धि की योजनाओं के तहत भारत में हर साल 10 नए स्टोर खोलेगी। साथ ही कंपनी का इरादा ऑनलाइन बिक्री में तेजी लाने और अगले पांच साल में स्थानीय सोर्सिंग को मौजूदा के औसतन 60 प्रतिशत बढ़ाकर 90 प्रतिशत करने का है। उन्होंने कहा कि इस कदम से डेकाथलॉन को तेजी से बढ़ते भारतीय खेल और ‘एथलेजर’ खंड में अधिक प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी और इसकी भारतीय विनिर्माण सुविधा से वैश्विक बाजारों में निर्यात बढ़ेगा।

डाइक्स ने यहां डेकाथलॉन के वैश्विक कार्यक्रम में कहा, ‘‘भारत हमारे लिए शीर्ष प्राथमिकता है। हमारे पास पांच देश हैं, जिन्हें हम लंबी छलांग वाला देश कहते हैं। भारत उनमें से एक है।’’ डेकाथलॉन के लिए भारत पहले से राजस्व के मामले में वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 बाजारों में है।

डाइक्स ने कहा, ‘‘हम इसे शीर्ष पांच में लाना चाहते हैं। यह अगले पांच साल में होगा।’’ डेकाथलॉन इंडिया का कारोबार 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,995 करोड़ रुपये था।

डाइक्स ने कहा, ‘‘हम हर साल 10 स्टोर खोलना चाहते हैं। इस समय हम वास्तव में अपनी ऑनलाइन उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। हम डिजिटल रूप से खुद को स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम बड़े फॉर्मेट स्टोर के साथ बड़े शहरों में छोटे स्टोर पर भी काम कर रहे हैं। ये नए स्टोर 1,000 से 2,000 वर्ग मीटर के बीच के छोटे स्टोर हो सकते हैं। इसके अलावा ये 4,000 वर्ग मीटर में फैले बड़े स्टोर भी हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 1:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement