facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेरॉक्स मामले में आयकर विभाग को सुप्रीम कोर्ट से फटकार

Advertisement

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा ‘सर्वोच्च न्यायालय आयकर विभाग द्वारा 215 दिनों की देरी को कैसे माफ कर सकता है?

Last Updated- July 10, 2024 | 10:55 PM IST
Supreme_Court

सर्वोच्च न्यायालय ने जेरॉक्स (Xerox) की भारतीय शाखा के खिलाफ आयकर विभाग की अपील पर विचार करने से आज इनकार कर दिया और कहा कि याचिका 215 दिन की देरी से दायर की गई है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा ‘सर्वोच्च न्यायालय आयकर विभाग द्वारा 215 दिनों की देरी को कैसे माफ कर सकता है?

विदेशी निवेशकों को इससे क्या संदेश जाएगा कि ‘देखो सर्वोच्च न्यायालय इतनी बड़ी देरी को माफ कर रहा है।’ खेद है, ऐसा नहीं किया जा सकता। ये कंपनियां यहां काम कर रही हैं और राजस्व, नौकरियां प्रदान करती हैं तथा अदालतें भी संकेत देती हैं कि कुछ संतुलन होना चाहिए। खेद है।’

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सरकारी विभागों द्वारा इस तरह की देर देश के निवेश माहौल के हित में नहीं है तथा मामले को समय पर आगे बढ़ाना कारोबार सुगमता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सीमा अधिनियम के तहत किसी उच्च न्यायालय में अपील की सीमा अवधि आदेश/डिक्री की तिथि से 90 दिनों की होती है तथा किसी अन्य न्यायालय में आदेश/डिक्री की तिथि से 30 दिन की होती है।

Advertisement
First Published - July 10, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement