facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dalmia Bharat पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शिकंजा: हाईकोर्ट के फैसले के बाद फिर खुली जांच की फाइल

Advertisement

मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद डालमिया भारत पर आयकर विभाग ने 2010-11 में केकेआर निवेश सौदे की दोबारा जांच शुरू की, जिसमें कर चोरी और राउंड-ट्रिपिंग की आशंका जताई गई है।

Last Updated- May 23, 2025 | 10:20 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मद्रास उच्च न्यायालय के हालिया आदेश के बाद डालमिया भारत समूह को आयकर विभाग की जांच का सामना करना पड़ रहा है। अदालत ने अमेरिकी निजी इक्विटी कंपनी केकेआर ऐंड कंपनी संग जुड़े लेनदेन के मामले में डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (डीसीबीएल) के खिलाफ आयकर निर्धारण की कार्यवाही को फिर से खोलने का आदेश बरकरार रखा गया है।

कर अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि केकेआर ऐंड कंपनी की निवेश कंपनी केकेआर मॉरीशस सीमेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने साल 2010-11 में डीसीबीएल में 14.99 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश किया था। विभाग के अनुसार यह प्रथम दृष्टया कंपनी द्वारा बिना हिसाब वाले धन की राउंड-ट्रिपिंग (कर से बचने के लिए अनुचित ढंग से पैसा भेजना और फिर वापस लेना) की ओर इशारा करता है। मंगलवार को डालमिया भारत समूह को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला। केकेआर ऐंड कंपनी ने टिप्पणी से इनकार कर दिया।

केकेआर ऐंड कंपनी इस मामले में खुद पक्षकर नहीं थी और उस पर अब तक किसी गलत काम का आरोप नहीं लगाया गया है। कानूनी क्षेत्र के एक सूत्र ने कहा कि यह मामला कर अधिकारियों और डालमिया सीमेंट के बीच है तथा केकेआर ऐंड कंपनी किसी भी तरह से अदालती कार्यवाही में पक्षकार नहीं रही है। सूत्र ने कहा कि इस तरह केकेआर का अदालती आदेश के खिलाफ अपील करने का कोई मतलब नहीं है।

आयकर विभाग को तब संदेह हुआ जब डालमिया भारत (डीबीएल) ने जनवरी 2016 में 600 करोड़ रुपये नकद और 618.75 करोड़ रुपये के डीबीएल शेयरों के रूप में 1,218 करोड़ रुपये में इन शेयरों को वापस खरीदा। इससे कथित तौर पर केकेआर ऐंड कंपनी को 18 प्रतिशत का चक्रवृद्धि रिटर्न और 2,138 करोड़ रुपये का कुल निकासी मूल्य मिला। इसमें बाद में ऑफ-मार्केट निकासी का लाभ भी शामिल है। इसके बाद आयकर विभाग ने इन तीनों कंपनियों के सर्च असेसमेंट को फिर से खोलने का प्रस्ताव किया।

उच्च न्यायालय का हालिया फैसला विदेशी कंपनियों से जुड़ी कर से बचने की संभावित योजनाओं के संबंध में नई जानकारी के आधार पर कर विभाग की निर्धारण मामला फिर से खोलने की शक्ति का समर्थन करता है। यह फैसला आयकर विभाग के लिए महत्त्वपूर्ण जीत है, जिसने हाल के वर्षों में धन शोधन और कर वंचन की चिंताओं के बीच सीमा पार से आने वाले निवेश की जांच बढ़ाई है।

Advertisement
First Published - May 23, 2025 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement