facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FirstCry के फाउंडर पर 5 करोड़ डॉलर की टैक्स चोरी का आरोप, इनकम टैक्स विभाग ने भेजा नोटिस

Advertisement

ऑपरेशंस लेवल पर प्रॉफिट में आने के बाद यह कंपनी भारत के कुछ स्टार्टअप्स में से एक है जो आईपीओ बाजार में एंट्री करना चाहती है।

Last Updated- August 29, 2023 | 10:46 AM IST
FirstCry

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट तीन भारतीय यूनिकॉर्न कंपनियों….फर्स्टक्राई (FirstCry), ग्लोबलबीज़ ब्रांड्स लिमिटेड (Globalbees Brands) और एक्सप्रेसबीज़ (Xpressbees) के फाउंडर द्वारा कथित तौर पर टैक्स चोरी को लेकर जांच कर रहा है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इन तीन यूनिकॉर्न कंपनियों के संस्थापक सुपम माहेश्वरी को इस संबंध में नोटिस भेजा है। विभाग ने नोटिस में पूछा है कि उन्होंने फर्स्टक्राई में किए गए इक्विटी लेनदेन पर 5 करोड़ डॉलर से ज्यादा के टैक्स का भुगतान क्यों नहीं किया।

Also Read: CoinSwitch Layoff : कस्टमर सपोर्ट टीम पर गिरी गाज, एंप्लॉयीज को किया कंपनी से बाहर

जांच निपटाने के लिए टैक्स विभाग से बातचीत कर रहे माहेश्वरी 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, निजी इक्विटी फर्म क्रिसकैपिटल मैनेजमेंट कंपनी और सुनील भारती मित्तल के पारिवारिक कार्यालय सहित फर्स्टक्राई के कम से कम छह निवेशकों को भी इससे सम्बंधित मामले में नोटिस मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, माहेश्वरी जांच निपटाने के लिए टैक्स विभाग से बातचीत कर रहे हैं।

बता दें कि कई वर्षों के घाटे के बाद FirstCry 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में मुनाफे में आई गई थी। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशंस लेवल पर प्रॉफिट में आने के बाद यह कंपनी भारत के कुछ स्टार्टअप्स में से एक है जो आईपीओ बाजार में एंट्री करना चाहती है।

Also Read: Adani-Hindenburg मामला: सेबी की रिपोर्ट पर आज SC में सुनवाई, समूह के शेयरों पर रहेगी नजर

सॉफ्टबैंक ने हाल ही में FirstCry में बेचीं थी अपनी हिस्सेदारी

इससे पहले पिछले सप्ताह ही FirstCry में 29 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली निवेश फर्म softbank ने इस यूनिकॉर्न में अपनी हिस्सेदारी करीब 1.5 से 2 फीसदी तक कम कर दी है।

भारत के तीन पारिवारिक निवेशकों ने सॉफ्टबैंक के समर्थन वाली ई-कॉमर्स फर्म फर्स्टक्राई (FirstCry) में लगभग 435 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी खरीदी है। इन निवेशकों में रंजन पई का एमईएमजी फैमिली ऑफिस, हर्ष मारीवाला का शार्प वेंचर्स और हेमेंद्र कोठारी का डीएसपी फैमिली ऑफिस शामिल हैं।

Also Read: Reliance Retail का 2 साल में 10 अरब डॉलर निवेश, कुल स्टोरों की संख्या बढ़कर 18,040 हुई

Advertisement
First Published - August 29, 2023 | 10:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement