facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Truecaller के इंडिया ऑफिसों पर इनकम टैक्स का छापा, जानिए क्या है कारण

Advertisement

भारत में Truecaller के दफ्तर बेंगलुरु, मुंबई और गुरुग्राम में हैं।

Last Updated- November 07, 2024 | 7:10 PM IST
Truecaller की AI-संचालित कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा शुरू, Truecaller's AI-powered call recording feature launched

गुरुवार को आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में कॉलर आईडी प्लेटफॉर्म Truecaller के भारत में दफ्तरों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई का मकसद टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की जांच करना और जानकारी जुटाना है।

Truecaller ने कहा कि वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है। कंपनी ने एक बयान में बताया, “7 नवंबर 2024 को Truecaller के भारत के दफ्तरों में टैक्स अधिकारियों ने दौरा किया।” यह छापेमारी बिना किसी पूर्व सूचना के हुई, और कंपनी टैक्स विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रही है।

भारत में Truecaller के दफ्तर बेंगलुरु, मुंबई और गुरुग्राम में हैं। कंपनी ने कहा कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग कर रही है और यह एक सामान्य प्रक्रिया है।

स्वीडिश कंपनी Truecaller ने टैक्स के बारे में कहा है कि एक सार्वजनिक कंपनी होने के नाते उसकी सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह पारदर्शी हैं।

Truecaller ने साफ किया, “भारत में यह जांच एक सामान्य टैक्स ऑडिट का हिस्सा है और इसके अलावा उनके ऊपर अन्य कोई टैक्स जांच नहीं चल रही है। Truecaller ने हमेशा भारत और उन सभी देशों में अपने टैक्स का भुगतान किया है जहां कंपनी काम करती है।”

कंपनी ने बताया कि उसकी ट्रांसफर प्राइसिंग नीति अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक है, ताकि Truecaller स्वीडन और भारत, दोनों देशों के टैक्स कानूनों का सही से पालन कर सके।

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया भर में Truecaller के करीब 425 मिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स हैं, जो इसके ऐप का इस्तेमाल नंबर पहचानने और स्पैम को ब्लॉक करने के लिए करते हैं।

Advertisement
First Published - November 7, 2024 | 7:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement