facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IT फ्रेशर्स की बढ़ी चिंता, कैंपस प्लेसमेंट में काफी कमी आने की आशंका!

Advertisement

IT क्षेत्र की दिग्गज TCS, इन्फोसिस और HCL टेक के कर्मचारियों की संख्या में क्रमिक आधार पर कुल 15,800 की भारी गिरावट हुई।

Last Updated- October 15, 2023 | 5:58 PM IST
IT Stocks to buy

इस साल भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (IT) उद्योग की कैंपस भर्ती में काफी कमी आने की आशंका है। कमजोर वैश्विक संकेतों और ग्राहकों के विवेकाधीन खर्च में कटौती के चलते ऐसा हो सकता है। बाजार पर नजर रखने वालों का कहना है कि इन्फोसिस और एचसीएल टेक की भर्ती में सुस्ती आने वाले वक्त में नए लोगों यानी फ्रेशर्स के लिए एक कठिन राह का संकेत देती है।

TCS, इन्फोसिस और HCL टेक के कर्मचारियों की संख्या में भारी गिरावट

दूसरी तिमाही के नतीजों के मुताबिक, आईटी क्षेत्र की दिग्गज टीसीएस, इन्फोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कर्मचारियों की संख्या में क्रमिक आधार पर कुल 15,800 की भारी गिरावट हुई। मुद्रास्फीति, ऊंची ब्याज दरों, कम निवेश और भू-राजनीतिक तनाव के कारण दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे भी उम्मीदों से कम रहे। वैश्विक वृद्धि में कमी से भी चिंताएं बढ़ गई हैं।

Also read: क्या इस साल नहीं बढ़ेगी IT कर्मचारियों की सैलरी? जानिए एक्सपर्ट की राय

दशकों में सबसे खतरनाक समय – जेमी डिमन

जेपी मॉर्गन के जेमी डिमन ने चेतावनी दी है कि दुनिया ‘‘दशकों में सबसे खतरनाक समय’’ का सामना कर रही है। इस बीच 30 सितंबर, 2023 तक इन्फोसिस के कर्मचारियों की संख्या तिमाही आधार पर 7,530 घटकर 3,28,764 रह गई। कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह फिलहाल भर्ती के लिए कैंपस में नहीं जा रही है। उसने पिछले साल 50,000 फ्रेशर्स को भर्ती किया था।

TCS का 40,000 फेशर्स की भर्ती का लक्ष्य बरकरार

टीसीएस के कुल कर्मचारियों की संख्या सितंबर, 2023 के अंत में तिमाही आधार पर 6,000 घटकर 6,08,985 रह गई। हालांकि, उसने चालू वित्त वर्ष में 40,000 फेशर्स को भर्ती करने का लक्ष्य बनाए रखा है।

टीसीएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि कंपनी ने नियुक्तियां बंद नहीं की हैं, लेकिन नई भर्तियां कंपनी छोड़ने वाले लोगों की संख्या से कम हैं। एचसीएलटेक का कुल कर्मचारी आधार सितंबर के अंत में तिमाही आधार पर 2,299 घटकर 2,21,139 रह गया।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 5:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement