facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारत के वाहन उद्योग में इलेक्ट्रिक वाहनों की पैठ बढ़ी, तिपहिया और यात्री कारों में मजबूत मांग

Advertisement

पिछले साल यानी 2023 में दोपहिया वाहनों में इसकी पहुंच 5.12 फीसदी थी, तिपहिया वाहनों में 54.8 फीसदी, कार्गो तिपहिया में 41.55 फीसदी और यात्री कारों में 2.27 फीसदी थी।

Last Updated- September 22, 2024 | 10:15 PM IST
EVs

भारत के वाहन उद्योग की सभी श्रेणियों में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की पैठ बढ़ रही है। पिछले साल यानी 2023 में दोपहिया वाहनों में इसकी पहुंच 5.12 फीसदी थी, तिपहिया वाहनों में 54.8 फीसदी, कार्गो तिपहिया में 41.55 फीसदी और यात्री कारों में 2.27 फीसदी थी।

इस साल जनवरी से अगस्त के दौरान हीरो मोटोकॉर्प की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की हिस्सेदारी 0.74 फीसदी रही जबकि बजाज ऑटो की कुल बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 8.32 फीसदी रही जो पिछले साल 4.04 फीसदी थी। इसी तरह, यात्री तिपहिया खंड में महिंद्रा की ईवी की बिक्री सर्वाधिक 96.75 फीसदी रही और बजाज की बिक्री पिछले साल के 1.21 फीसदी से बढ़कर इस साल 7.7 फीसदी हो गई।

यात्री कारों में इलेक्ट्रिक वाहनों की पैठ भी साल 2023 के 2.27 फीसदी से बढ़कर इस साल अबतक 2.39 फीसदी हो गई है। टाटा मोटर्स की कुल बिक्री में इस साल अब तक 12.05 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की 12.61 फीसदी से थोड़ी कम है।

मगर जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर एक तेजी से बढ़ने वाली कंपनी के तौर पर उभरी है और इस साल अब तक कुल वाहनों में इसकी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 33.77 फीसदी रही जो पिछले साल 23.75 फीसदी थी।

Advertisement
First Published - September 22, 2024 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement