facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत पर प्राइवेट इक्विटी कंपनियों का बढ़ता ध्यान, ब्लैकस्टोन, केकेआर, कार्लाइल के शीर्ष अधिकारी भारत में नियुक्त

Advertisement

कार्लाइल जैसी कंपनियां भारत से बड़े लेनदेन में उछाल के कारण इस क्षेत्र की देखरेख के लिए अपने शीर्ष अधिकारियों की भूमिकाओं का विस्तार कर रही हैं।

Last Updated- September 19, 2024 | 10:57 PM IST
Blackstone Federal Bank Deal

दुनिया की कुछ सबसे बड़ी निजी इक्विटी कंपनियां और निवेश बैंक भारत पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और एशिया के उनके कुछ शीर्ष प्रबंधनकर्ता अब भारत में स्थित हैं। केकेआर ऐंड कंपनी, ब्लैकस्टोन इंक और हाल ही में कार्लाइल जैसी कंपनियां भारत से बड़े लेनदेन में उछाल के कारण इस क्षेत्र की देखरेख के लिए अपने शीर्ष अधिकारियों की भूमिकाओं का विस्तार कर रही हैं।

उदाहरण के लिए ब्लैकस्टोन प्राइवेट इक्विटी के एशिया प्रमुख अमित दीक्षित साल 2007 में कंपनी में शामिल हुए थे और उन्होंने दक्षिण एशिया और वैश्विक तकनीक-सक्षम सेवाओं में विभिन्न निवेशों की अगुआई की है और वे मुंबई में हैं।

इसी तरह गौरव त्रेहन साल 2020 में टीपीजी से केकेआर ऐंड कंपनी में शामिल हुए थे और जल्दी ही केकेआर एशिया पैसिफिक के सह-प्रमुख, साझेदार बन गए। इसके अलावा उन्हें केकेआर इंडिया का मुख्य कार्य अधिकारी भी नियुक्त किया गया और वे भारत से ही काम करते हैं।

केकेआर ने हार्दिक शाह को भी मुंबई में अपनी एशिया-पैसिफिक इन्फ्रास्ट्रक्चर टीम में भागीदार के रूप में शामिल किया है। वह मैक्वेरी के सिडनी कार्यालय से मुंबई शाखा में आए हैं, जहां वह दक्षिण एशिया में निवेश पर ध्यान केंद्रित देते हैं। इससे पहले शाह ने मैक्वेरी में एक दशक से ज्यादा का वक्त बिताया था, जहां उन्होंने भारत में उनके बुनियादी ढांचा कारोबार निर्मित करने में मदद की थी।

पिछले सप्ताह कार्लाइल ने अनुज पोद्दार को एशिया के लिए ग्लोबल पोर्टफोलियो सॉल्यूशंस (जीपीएस) के सह-प्रमुख के नव-निर्मित पद पर नियुक्त किया, जिसका ध्यान भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया पर है। पोद्दार भारत में रहेंगे। विश्लेषकों का कहना है कि चीन में सौदे करने की रफ्तार धीमी पड़ने और दक्षिण-पूर्व एशिया के बाकी हिस्सों में बड़े सौदे न होने के कारण निजी इक्विटी कपंनियां भारत के अपने शीर्ष प्रबंधनकर्ताओं को एशिया प्रमुख बनाकर प्रोत्साहित कर रही हैं।

Advertisement
First Published - September 19, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement