facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Stellantis के लिए भारत एक प्रमुख केंद्र: कंपनी अधिकारी

Advertisement

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश में स्थित डिजिटल और सॉफ्टवेयर केंद्र उसकी भविष्य की तकनीकी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं

Last Updated- August 06, 2023 | 12:37 PM IST
stellantis

वैश्विक ऑटोमोटिव कंपनी स्टेलेंटिस के लिए भारत एक प्रमुख केंद्र बन गया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश में स्थित डिजिटल और सॉफ्टवेयर केंद्र उसकी भविष्य की तकनीकी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।

फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स और फ्रेंच पीएसए ग्रुप के 2021 में विलय के बाद स्टेलेंटिस वजूद में आई थी। कंपनी भारत में इस समय जीप और सिट्रोएन ब्रांड के तहत वाहन बेचती है। भारत में इसके तीन विनिर्माण संयंत्र, दो अनुसंधान एवं विकास केंद्र और दो आईसीटी केंद्र हैं।

भारत और एशिया प्रशांत (आईएपी) क्षेत्र के बिक्री, विपणन और क्षेत्रीय संचालन के प्रमुख बिली हेस ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”हमारे पास इस क्षेत्र (भारत और एशिया प्रशांत) में 4,000 कर्मचारी हैं, और उनमें से ज्यादातर कर्मचारी यहीं भारत में हैं। हम यहां नौकरियां पैदा कर रहे हैं, दो आरएंडडी केंद्र और दो आईटी केंद्र। इनसे न सिर्फ भारत के लिए रोजगार पैदा हो रहे हैं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए रोजगार के अवसर तैयार हो रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि भारत के बाहर बेचे जाने वाले वाहनों की जांच यहां की जाती है, क्योंकि यहां प्रतिभावान कार्यबल मौजूद है। हेस ने कहा, ”वैश्विक स्तर पर विस्तार करने के साथ ही भारत एक प्रमुख केंद्र बन गया है। हम विस्तार योजनाओं के तहत उत्पाद और विनिर्माण दोनों पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि स्टेलेंटिस के पास आईटी और सॉफ्टवेयर विकास के लिए हैदराबाद और बेंगलुरु में दो डिजिटल हब तथा चेन्नई और पुणे में दो आरएंडडी केंद्र हैं।

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 12:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement