facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AI प्रतिभा के मामले में भारत आगे लेकिन GenAI अपनाने में पीछे: Salesforce India CEO

Advertisement

आईडीसी के एक अध्ययन के अनुसार कंपनी को वर्ष 2028 तक 18 लाख नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। भारत में कंपनी के कर्मियों की संख्या 11,000 से ज्यादा है।

Last Updated- June 19, 2024 | 11:00 PM IST
GenAI

सेल्सफोर्स इंडिया (Salesforce India) की मुख्य कार्याधिकारी और अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्य का कहना है कि ऐसे समय में जब देश में एआई टेक्नोलॉजी की लोकप्रियता बढ़ रही है, अकेली प्रौद्योगिकी ही भारतीयों के रहन-सहन का स्तर और सेवाओं का स्तर सुधारने में सक्षम है। भट्टाचार्य मुंबई में कंपनी के वर्ल्ड टूर एसेंशियल्स कार्यक्रम में बोल रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘हमारे जैसे बड़े देश के लिए, अपनी सेवाओं का स्तर बढ़ाने और अपने लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का एकमात्र तरीका तकनीक का उपयोग करना है। ऐसा करने का कोई पारंपरिक तरीका नहीं है।’ उन्होंने कहा कि जेनरेटिव एआई के उभार से कंपनियों ने टेक्नोलॉजी अपनाने में उत्साह दिखाया है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जनरेटिव एआई उभरने से लोगों को यह महसूस हुआ है कि अब हमें तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है क्योंकि अब व्यापार को डिजिटल बनाने और एआई का उपयोग करने से जो क्षमताएं देखी जा रही हैं, वे पहले नहीं देखी गई थीं। बिजनेस-टु-कंज्यूमर (बी2सी) क्षेत्र में इसका अनुभव करने के बाद लोग इसकी ताकत समझने लगे हैं।’

भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि एआई प्रतिभा आधार के लिहाज से आगे है, लेकिन उद्यमों में जेनएआई अपनाने में भारत अभी पीछे बना हुआ है। बुधवार को, सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (सास) कंपनी ने पब्लिक सेक्टर डिवीजन और डिजिटल उधारी के प्रबंधन के लिए एक टूल पेश करने की घोषणा की।

सेल्सफोर्स इंडिया में एसवीपी एवं प्रबंध निदेशक (सेल्स ऐंड डिस्ट्रीब्यूशन) अरुण कुमार परमेश्वरम ने कहा, ‘यदि हम उपयोग के मामलों के बारे में सोचें, तो शायद दो बड़ी बातें सामने आएंगी। ये होंगी-हम विभागों के विभिन्न भंडारों में डेटा को कैसे एकीकृत करते हैं। दूसरा, यह है कि हम कॉल सेंटर, ऑटोमेशन चैटबॉट आदि का उपयोग करके नागरिकों के प्रति अधिक जवाबदेह कैसे बन सकते हैं।’

आईडीसी के एक अध्ययन के अनुसार कंपनी को वर्ष 2028 तक 18 लाख नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। भारत में कंपनी के कर्मियों की संख्या 11,000 से ज्यादा है।

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement