facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत का लक्ष्य ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चैन में प्रमुख खिलाड़ी बनना- चंद्रशेखर

Advertisement

Semiconductor supply chain : चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार जल्द ही डिजिटल इंडिया फ्यूचर लैब्स नामक कार्यक्रम शुरू करेगी।

Last Updated- January 25, 2024 | 11:03 PM IST
भारत का लक्ष्य ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में प्रमुख खिलाड़ी बनना- चंद्रशेखर, India aims to be key player in global semiconductor value chain: MoS IT

सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में न केवल विनिर्माण के परिवेश को रफ्तार दे, बल्कि उभरती वैश्विक मूल्य श्रृंखला में भी महत्वपूर्ण भागीदार बने।

केंद्रीय इले​क्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राज़ीव चंद्रशेखर ने बेंगलूरु में आईईएसए विजन समिट 2024 कार्यक्रम में कहा कि यह इसलिए सुनिश्चित करना है कि हमारी विनिर्माण क्षेत्र में न केवल महत्वपूर्ण मौजूदगी हो, बल्कि भविष्य की प्रणालियों के लिए डिजाइन नवाचार के लिहाज से दुनिया के उद्यमों, उपभोक्ताओं और सरकारों के लिए भागीदार भी बनें।

देश में प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप पारिस्थितिकी परिवेश के बेहतर विस्तार के रूप में उन्होंने कहा कि सरकार ने सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र का विस्तार करने के लिए रूपरेखा तैयार की है ताकि भविष्य की प्रणाली डिजिटल जगत में जरूरी प्रदर्शन प्रदान कर सके।

चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार द्वारा कुछ और घोषणाएं करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा ‘काफी जल्द हमारे पास भारतीय सेमीकंडक्टर अनुसंधान केंद्र होगा, जो उपकरणों और ट्रांजिस्टर स्तर से लेकर सामग्री एवं विज्ञान तथा भौतिकी दोनों स्तरों पर सेमीकंडक्टर का अनुसंधान और नवाचार का केंद्र होगा।’

चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार जल्द ही डिजिटल इंडिया फ्यूचर लैब्स नामक कार्यक्रम शुरू करेगी, जो इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आरऐंडडी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में सरकारी प्रयोगशालाओं, स्टार्टअप कंपनियों तथा बड़े उद्यमों के बीच सहयोग करेगा।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement