facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Cements Q4 Results 2024: सीमेंट कंपनी के नेट घाटे में आई कमी, 1266 करोड़ रुपये की हुई कमाई

Advertisement

मार्च तिमाही में इंडिया रेटिंग्स का कुल खर्च (Total Expenses) बढ़कर 1,351.84 करोड़ रुपये हो गया जो Q4FY3 में 1,637.65 करोड़ रुपये था।

Last Updated- May 20, 2024 | 2:39 PM IST
Cement Stocks

India Cements Q4 Results: इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड ने आज यानी 20 मई को वित्त वर्ष 24 की मार्च तिमाही (Q4FY24) के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि FY24 की चौथी तिमाही में उसका समेकित नेट घाटा (consolidated net loss) पिछले साल की समान अवधि (Q4FY23) के मुकाबले कम होकर 50.06 करोड़ रुपये रहा। Q4FY23 में सीमेंट कंपनी का नेट घाटा 243.77 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर (YoY) कंपनी का नेट घाटा काफी कम हुआ है मगर तिमाही आधार पर (QoQ) इसमें बढ़ोतरी देखी गई है। दिसंबर तिमाही (Q3FY24) में कंपनी का नेट घाटा 6.58 करोड़ रुपये रहा था।

घटा रेवेन्यू

चौथी तिमाही के दौरान इंडिया सीमेंट्स का ऑपरेशन से रेवेन्यू 1266.65 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 1485.73 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर देखें तो रेवेन्यू में बढ़त दर्ज की गई है। Q3FY24 में कंपनी का रेवेन्यू 1144.46 करोड़ रुपये रहा था।

कुल खर्च में इजाफा

मार्च तिमाही में इंडिया रेटिंग्स का कुल खर्च (Total Expenses) बढ़कर 1,351.84 करोड़ रुपये हो गया जो Q4FY3 में 1,637.65 करोड़ रुपये था। टोटल इनकम की बात करें तो यह भी चौथी तिमाही में घटकर 1286.86 करोड़ रुपये पर आ गई। पिछले साल की समान अवधि में यह 1493.66 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष में कैसी रही इंडिया सीमेंट्स की परफॉर्मेंस

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट घाटा कम होकर 215.76 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेशन से रेवेन्यू भी घटकर 5,112.24 करोड़ रुपये रहा।

इंडिया सीमेंट्स ने भविष्य की रणनीति पर कहा, ‘लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद, केंद्र तथा राज्यों से विकास के एजेंडे पर अपना ध्यान बनाए रखने की उम्मीद है। सरकार, प्राइवेट सेक्टर के आवास और कमर्शियल सेक्टर द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार खर्च करने से आने वाले महीनों में निर्माण गतिविधि तेज होने की उम्मीद है। यह सीमेंट उद्योग के लिए अच्छा है।’

शेयरों में उछाल

महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव की वजह से आज शेयर बाजार बंद हैं। इस वजह से आज इंडिया सीमेंट्स के नतीजों का बाजार पर असर नहीं देखा जा सकता। हालांकि, शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के दौरान इंडिया सीमेंट्स की शेयर प्राइस में NSE पर 1.56 फीसदी का उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर 214.50 रुपये पर बंद हुए थे।

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 2:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement