facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत 2 से अधिक बड़ी विमानन फर्मों का हकदार, Indigo के प्रमोटर ने कहा- कंपनी ने ग्राहकों को कभी नहीं दिया धोखा

Advertisement

वित्तीय संकटों का सामना करने वाली जेट एयरवेज साल 2019 में दिवालिया हो गई और फिर पिछले साल गो फर्स्ट के साथ भी ऐसा ही हुआ।

Last Updated- August 05, 2024 | 11:23 PM IST
India deserves more than two major airlines: IndiGo promoter Rahul Bhatia भारत 2 से अधिक बड़ी विमानन फर्मों का हकदार, Indigo के प्रमोटर ने कहा- कंपनी ने ग्राहकों को कभी नहीं दिया धोखा
इंडिगो के सह-संस्थापक राहुल भाटिया नई दिल्ली के भारत मंडपम में अपनी 18वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान भावुक हो गए।

विमानन कंपनी इंडिगो के प्रवर्तक राहुल भाटिया ने सोमवार को कहा कि भारत दो से अधिक प्रमुख विमानन कंपनियों का हकदार है और कुछ विमानन कंपनियां रास्ते से हट गई हैं इसलिए इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी सिर्फ उसकी इच्छा से नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडिगो को कभी अपने ग्राहकों को धोखा देने का दोषी नहीं पाया गया है और कंपनी सही लागत संरचना वाली प्रतिस्पर्धा का भी स्वागत करती है।

वित्तीय संकटों का सामना करने वाली जेट एयरवेज साल 2019 में दिवालिया हो गई और फिर पिछले साल गो फर्स्ट के साथ भी ऐसा ही हुआ। इसके बाद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घरेलू यात्री बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी 61 फीसदी रही जबकि टाटा के स्वामित्व वाले एयर इंडिया (विस्तारा सहित) की हिस्सेदारी 28.7 फीसदी रही।

इंडिगो ने हमेशा यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम ब्लू चिप की शुरुआत की है और कंपनी ने अपने विमानों में बिजनेस क्लास शुरू करने की भी योजना बनाई है। इस मौके पर भाटिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम प्रतिस्पर्धा का स्वागत करते हैं। स्पष्ट तौर पर भारत जैसा देश दो से अधिक विमानन कंपनियों का हकदार है।’

Advertisement
First Published - August 5, 2024 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement