facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Fintech Foundation: फिनटेक में बड़ा धमाका! भारत को मिला पहला स्व-नियामक संगठन, क्या बदलेगा गेम?

Advertisement

मार्केट इंटेलिजेंस फ्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के अनुसार भारत के फिनटेक क्षेत्र के लिए लगातार तीसरे साल धन जुटाने में कमी आई है।

Last Updated- April 04, 2025 | 11:00 PM IST
fintech startups
प्रतीकात्मक तस्वीर

फिनटेक क्षेत्र ने नई दिल्ली में स्टार्टअप महाकुंभ के दौरान नए स्व-नियामकीय संगठन (एसआरओ-एफटी) इंडिया फिनटेक फाउंडेशन (आईएफएफ) की घोषणा की। इस फाउंडेशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी साई सुधा चंद्रशेखरन को नियुक्त किया गया। वे वाणिज्य मंत्रालय के तहत एफडीआई (एपीएसी) की पूर्व प्रमुख हैं। 

इंडिया फिनटेक फाउंडेशन के चेयरमैन एनएस विश्वनाथन ने कहा, ‘यदि नवोन्मेष को उत्तरदायी नहीं बनाया गया तो यह दुर्घटना को बढ़ावा देगा। लिहाजा यह आवश्यक है कि जो भी नवोन्मेष हो, वह उत्तरदायी हो। ऐसे में एसआरओ एक बेहद जिम्मेदारी वाली भूमिका निभाता है। संगठन के मौजूदा बोर्ड में लेंडिंगकार्ट, जुपिटर, फाई मनी, वनकार्ड जैसी फिनटेक कंपनियों के संस्थापक व नियामकीय निकायों व बैंकों के सदस्य हैं। अभी भारतीय फिनटेक फाउंडेशन में 100 से अधिक सदस्य हैं। इस अवसर पर जी 20 में भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा, ‘हमने नवोन्मेष किया है और यह हमारे खून में है। हमें इसे जिम्मेदाराना ढंग से करना है।’

दरअसल एसआरओ एक गैर सरकारी संगठन है। एसआरओ उद्योग मानकों को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे अनुपालन लागू करते हैं तथा नियामकों और वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों के बीच सेतु का काम करते हैं। 

नए प्रस्तावित एसआरओ-एफटी की घोषणा उस समय की गई है जब भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अन्य निकाय, फिनटेक एसोसिएशन फॉर कंज्यूमर एम्पावरमेंट (एफएसीई) को इस बढ़ते क्षेत्र के लिए एसआरओ-एफटी के रूप में मान्यता दी है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने पिछले महीने बताया था कि फिनटेक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य एसआरओ-एफटी डिजिटल लैंडर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डीएलएआई) स्वयं को एकीकृत फिनटेक फोरम के रूप में फिर से पुन: ब्रांडिंग की प्रक्रिया में है। वित्त मंत्रालय के आकंड़ों के मुताबिक भारत में 10,244 फिनटेक इकाइयां हैं। 

मार्केट इंटेलिजेंस फ्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के अनुसार भारत के फिनटेक क्षेत्र के लिए लगातार तीसरे साल धन जुटाने में कमी आई है। यह 2023 में जुटा गए 2.8 अरब डॉलर के धन जुटाने में 32 प्रतिशत कमी दर्शाता है। धन जुटाने के दौर (राउंड) भी आठ साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। वर्ष 2023 में 324 दौर में धन जुटाया गया था जो 2024 में गिरकर 228 हो गया। इस क्षेत्र ने 2021 में सर्वाधिक 665 दौर में 8.3 अरब डॉलर की राशि जुटाई थी। 

Advertisement
First Published - April 4, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement