facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के पास एआई में बड़ा मौका: थ्रुन

Advertisement

थ्रुन को गूगल एक्स की सह-स्थापना के लिए जाना जाता है, जो गूगल ग्लास और गूगल की स्वचालित कार पहल वेमो जैसी नूतन परियोजनाओं के लिए जिम्मेदार नवाचार लैब है।

Last Updated- February 13, 2025 | 10:45 PM IST
artificial intelligence

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और स्वचालित कारों के क्षेत्र में अग्रणी सेबेस्टियन थ्रुन को भारत में एआई के क्षेत्र में रोमांचक और बड़ा अवसर नजर आ रहा है। इन्वेस्ट कर्नाटक 2025 शिखर सम्मेलन में थ्रुन ने कहा कि भारत बड़े बुनियादी ढांचे या संसाधनों की जरूरत के बिना एआई नवाचारों के लिए अनोखे रूप से अनुकूल है।

द इकॉनमिस्ट की मिशेल हेनेसी के साथ पैनल चर्चा के दौरान थ्रुन ने कहा, ‘भारत यह आपके लिए मौका है। आपके पास दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली लोग हैं क्योंकि अमेरिका में हमारे ज्यादातर मुख्य कार्य अधिकारी भारतीय हैं। अगर आप कुछ सही कर रहे हैं, तो आप सत्य नडेला (माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्य अधिकारी) की तरह हमें निर्यात करते हैं।’

थ्रुन को गूगल एक्स की सह-स्थापना के लिए जाना जाता है, जो गूगल ग्लास और गूगल की स्वचालित कार पहल वेमो जैसी नूतन परियोजनाओं के लिए जिम्मेदार नवाचार लैब है। थ्रुन ने बताया कि भारत में एआई के क्षेत्र में विशाल संभावनाएं हैं क्योंकि यह सॉफ्टवेयर क्षेत्र में काम करता है।

थ्रुन ने कहा, ‘आपको व्यापक उद्योग या विशाल ऊर्जा संसाधनों की जरूरत नहीं है और आपको इसका निर्माण करने के लिए जर्मनी जैसा नहीं बनना है। आप किसी छात्रावास या कॉफी शॉप में केवल तीन या चार लोगों के साथ शुरुआत कर सकते हैं और दुनिया का आविष्कार कर सकते हैं।’

थ्रुन ने चीन के उन प्रशिक्षुओं के समूह की कामयाबी की ओर इशारा किया, जिन्होंने छात्रावास के कक्ष के दायरे में बिना किसी औपचारिक एआई पृष्ठभूमि के ऑपनएआई से मुकाबला करने वाले किफायती डीपसीक का निर्माण किया है।

थ्रुन ने कहा, ‘इसलिए यह ऐसा पल है, जब आप वास्तव में लोकतांत्रिक हो सकते हैं और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लोगों के बराबर हो सकते हैं, जो कई मायनों में आप पहले से ही हैं, अगर आप नवाचार करने के लिए उस नजरिये को अपनाते हैं।’ उन्होंने कहा, अगर आप विनियमन के लिए यूरोप का नजरिया अपनाते हैं, तो शुभकामनाएं।’

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement