facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत एक प्राथमिकता वाला बाजार, रील्स, कारोबारी संदेश से तेज हो रही है वृद्धि: Meta India

Advertisement

फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा इस बात से उत्साहित है कि रील्स ने क्रिएटर्स और ब्रांड, दोनों के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की है।

Last Updated- September 15, 2024 | 3:49 PM IST
META layoffs
Representative Image

सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा के लिए भारत वैश्विक स्तर पर उसके प्रमुख प्राथमिकता वाले बाजारों में एक है। मेटा इंडिया की उपाध्यक्ष संध्या देवनाथन ने यह बात कही है।

उन्होंने कहा कि रील्स से लेकर कारोबारी संदेश तक कंपनी की पेशकश की बढ़ती लोकप्रियता और एआई टूल्स की वजह से वृद्धि को गति मिल रही है। देवनाथन ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया कि इंस्टाग्राम पर छोटी अवधि की वीडियो रील्स को देखने में भारत अग्रणी बाजार है।

फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा इस बात से उत्साहित है कि रील्स ने क्रिएटर्स और ब्रांड, दोनों के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। देवनाथन ने कहा, ‘‘रील्स वैश्विक स्तर पर मेटा के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन निश्चित रूप से भारत में मेटा के लिए यह बहुत खास है।’’

उन्होंने कहा कि खरीद निर्णयों को प्रभावित करने में रील्स की ताकत को पहचानते हुए, ब्रांड इसे अपने प्रचार अभियान और ग्राहकों तक पहुंचने की योजनाओं में शामिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी के मंच पर इस माध्यम का उपभोग बढ़ रहा है और साथ ही ब्रांड तथा निर्माता अपनी पहुंच को बढ़ाने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं।

देवनाथन ने कहा कि भारत मेटा एआई को अपनाने वाला सबसे बड़ा देश भी है, और कंपनी यहां इसके उपयोग से उत्साहित है। उन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर मेटा के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले बाजारों में से एक बताते हुए कहा कि कंपनी यहां की संभावनाओं को लेकर बहुत उत्साहित है और देश में दोगुना निवेश करना जारी रखे हुए है। भारतीय बाजार के लिए मेटा का भरोसा कई कारकों से है।

मुख्य रूप से इसकी वजह भारतीय अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेज वृद्धि हासिल करने के लिए तैयार है और आगामी वर्षों में यह 7,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था होगी जहां काफी अवसर होंगे।

अप्रैल-जून तिमाही में वैश्विक स्तर पर मेटा का कारोबार 22 प्रतिशत बढ़कर 39.1 अरब डॉलर रहा है।

 

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 3:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement