facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत अब semiconductor सेक्टर का प्रमुख खिलाड़ी, ढाई लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले: Rajeev Chandrasekhar

Advertisement

इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले 10 साल में भारत ‘फ्रेजाइल फाइव’ से बाहर निकला है और आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।"

Last Updated- February 29, 2024 | 11:20 AM IST
semiconuctor
Rajeev Chandrasekhar

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि भारत ने पिछले दो साल में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकार को वैश्विक चिप विनिर्माताओं से 2.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले 10 साल में भारत ‘फ्रेजाइल फाइव’ से बाहर निकला है और आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। बुधवार को पुणे में आयोजित ‘विकसित भारत एम्बैसडर मीट’ को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि भारत अपनी समावेशी नीतियों के मामले में दुनियाभर के देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी समावेशी नीतियों के संदर्भ में, कामकाज के संचालन में बदलाव और सरकारों को लोगों के लिए काम करने के तरीके के संदर्भ में दुनियाभर के देशों के लिए उम्मीद और प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले कुछ वर्षों में ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य तय किया है। इस कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि 2022 में प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर नीति की घोषणा की थी और इसने तुरंत वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत सरकार को वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनियों से 2.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। भारत तेजी से सेमीकंडक्टर राष्ट्र बन रहा है। दो साल पहले, यह दुनिया के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र में भी मौजूद नहीं था।’’

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 11:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement