facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में 4.5 लाख करोड़ रुपये के ग्रेड-ए ऑफिस स्पेस, रीट में शामिल होने की संभावना

Advertisement

शहर के लिहाज से देखें तो भारत के शीर्ष सात शहरों में बेंगलूरु 33 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है।

Last Updated- December 03, 2024 | 10:56 PM IST
Supply of office space decreased by 6% in 8 major cities last year, demand at all-time high बीते साल 8 प्रमुख शहरों में ऑफिस स्पेस की सप्लाई 6% घटी, मांग ऑलटाइम हाई पर

रियल एस्टेट सलाहकार फर्म वेस्टियन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में सर्वश्रेष्ठ स्तर (ग्रेड-ए) के 4.5 लाख करोड़ रुपये मूल्य के कार्यालय स्थल हैं और उन्हें रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) में शामिल किया जा सकता है।

शहर के लिहाज से देखें तो भारत के शीर्ष सात शहरों में बेंगलूरु 33 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। उसके बाद हैदराबाद 21 फीसदी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का 15 फीसदी का स्थान है। भारत के कुल रीट योग्य स्थल में मुंबई और पुणे की 21-21 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि चेन्नई की 10 फीसदी है और कोलकाता के पास महज 1 फीसदी रीट योग्य स्थल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक रीट योग्य परिसंपत्तियों का अधिकांश हिस्सा इन शहरों के वाणिज्यिक केंद्रों के पास है जिसकी वजह इन प्रमुख स्थानों में ब्रांडेड ग्रेड-ए कार्यालय भवन की मौजूदगी होना है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत का रीट बाजार फिलहाल दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले शुरुआती अवस्था में है और यहां सिर्फ चार रीट ही सूचीबद्ध हैं, जिनकी परिसंपत्तियां खुदरा और कार्यालय बाजार में 12.5 करोड़ वर्ग फुट में फैली हैं।

भारत में रीट का बाजार पूंजीकरण कुल सूचीबद्ध रियल एस्टेट क्षेत्र का करीब 13.7 फीसदी है। यह अमेरिका (98.9 फीसदी), ऑस्ट्रेलिया (94.8 फीसदी) और ब्रिटेन (92.5 फीसदी) जैसे विकसित बाजारों के मुकाबले काफी कम है।

भारत में सूचीबद्ध चार रीट ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट का शुरुआत के बाद से रिटर्न 6 फीसदी, एम्बेसी ऑफिस पार्क रीट का रिटर्न 24 फीसदी, माइंडस्पेस रीट का रिटर्न 18 फीसदी और नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट रीट का रिटर्न 39 फीसदी रहा है।

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement