facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फार्मा सेक्टर में आई जान, ग्रोथ ने किया सरप्राइज

Advertisement

मार्च तिमाही में 10.5 प्रतिशत की वृद्धि, कीमतों में बढ़ोतरी के चलते बाजार में सुधार के संकेत

Last Updated- April 09, 2026 | 9:40 AM IST
Indian Pharma Market
Representational Image

भारत का घरेलू फार्मास्यूटिकल (दवा) बाजार वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही में मजबूत स्थिति में बंद हुआ और बाजार शोध कंपनी फार्मारैक के मुताबिक इस क्षेत्र की वृद्धि में तेजी और कारोबार में सुधार के शुरुआती संकेत देखने को मिले। देश के दवा बाजार ने चौथी तिमाही में लगभग 10.5 प्रतिशत की मूल्य वृद्धि दर्ज की, जो पिछली पांच तिमाहियों में सबसे उच्चतम स्तर है।

हालांकि मूल्य निर्धारण प्रमुख कारक बना रहा, कारोबार वृद्धि में महत्त्वपूर्ण सुधार देखा गया, जो पहले की तिमाहियों में लगभग स्थिर रुझान के मुकाबले लगभग 1.7 प्रतिशत रही। मूल्य वृद्धि स्थिर रही जो लगभग 5.4-5.5 प्रतिशत रही। कुल मिलाकर, डेटा एक व्यापक सुधार के संकेत देते हैं हालांकि यह अब भी कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मूल्य वृद्धि की ओर अधिक झुका हुआ है, न कि शुद्ध खपत वृद्धि की ओर।

तिमाही के दौरान मासिक रुझान में उतार-चढ़ाव के बजाय स्थिरता दिखी। जनवरी में 10.2 प्रतिशत की बेहतर वृद्धि के साथ शुरुआत हुई और फरवरी में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह चरम पर पहुंचा, फिर मार्च में थोड़ा घटकर लगभग 10.1 प्रतिशत पर आ गया। स्थिर मासिक रुझान यह संकेत देते हैं कि सभी चिकित्सा क्षेत्रों में बिना किसी उतार-चढ़ाव के मांग मजबूत रही। चिकित्सा क्षेत्र के प्रदर्शन का विश्लेषण करने से यह स्पष्ट हुआ कि लगातार तिमाही वृद्धि में पुरानी बीमारियों और विशेष चिकित्सा क्षेत्रों का अहम योगदान रहा।

Advertisement
First Published - April 9, 2026 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement