facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

साल भर में 5G सेवा वाले टॉप देशों में पहुंचा भारत: अश्विनी वैष्णव

भारत इस उल्लेखनीय प्रगति के साथ ही चीन और अमेरिका के बाद 5G सेवा देने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश हो गया है।

Last Updated- October 09, 2023 | 10:25 PM IST
IT Minister Ashwini Vaishnaw

भारत में 5G सेवा शुरू हुए साल भर ही हुआ है मगर इतने कम अरसे में भी भारत इस मोर्चे पर दुनिया के शीर्ष देशों में शुमार हो गया है। केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुरजीत दास गुप्ता को टेलीफोन पर साक्षात्कार में बताया कि अगले 12 महीनों में 5G सेवा के लिए सरकार की क्या प्राथमिकताएं हैं। प्रमुख अंश:

पिछले एक साल में देश के भीतर 5G सेवा जिस रफ्तार से बढ़ी है, उससे आप संतुष्ट हैं?

शुरू से ही हमारा ध्यान इस बात पर था कि देश में 5G सेवा का कितना अधिक विस्तार हो रहा है। हमें खुशी है कि एक साल में ही 3.60 लाख 5G साइट लग चुकी हैं। भारत इस उल्लेखनीय प्रगति के साथ ही चीन और अमेरिका के बाद 5G सेवा देने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश हो गया है।

देश में 5G सेवा कुछ शहरों में ही है या देश के बाकी हिस्सों में भी पहुंची है?

हमने करीब-करीब हर जिले (कुल 766) में 5G सेवा पहुंचा दी है। हमें पूरा विश्वास है कि अगले एक साल में देश की सभी तहसील (करीब 5,600) भी 5G की जद में आ जाएंगी। इस तरह देश में 5G सेवा का विस्तार काफी बढ़ जाएगा।

अगले 12 महीनों के लिए 5G सेवा का क्या लक्ष्य है?

हमने पहले वर्ष 2 लाख साइट लगाने का लक्ष्य तय किया था। उससे बहुत आगे निकलते हुए हम लगभग 3.60 लाख साइट लगा चुके हैं। दूसरे साल में देश में 4.30 लाख 5G सेल साइट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हमें उम्मीद है कि हम साल बीतने से पहले ही यह काम भी पूरा कर लेंगे।

आपको लगता है कि 5G सेवाओं के साथ मोबाइल फोन की मांग बढ़ेगी? क्या मोबाइल फोन इतने सस्ते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग 5G का इस्तेमाल करें?

अब 5G सेलफोन 15,000 रुपये से शुरू हो रहे हैं। मोबाइल फोन कंपनियां अब अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल 4G के बजाय 5G फोन बनाने में कर रही हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि 5G के शुल्क भी 4G की तरह ही हैं। मगर लोग लंबे समय तक एक ही फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। कुल मिलाकर 4G से 5G की ओर जाते लोग साफ दिख रहे हैं।

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) 4G शुरू कर रही है मगर 5G सेवा में भी उतरना चाहती है। यह कब शुरू होंगी और हमें बाजार में तीन 5G कंपनियां कब दिखेंगी।

बीएसएनएल ने 4G टावर लगाने शुरू कर दिए हैं, जिनकी रफ्तार दीवाली के बाद बढ़ेगी। 4G का काम पूरा होने के बाद अगले साल बीएसएनएल 5G सेवा भी शुरू करेगी।

इस समय कितने 5G ग्राहक हैं और अगले साल तक आंकड़ कहां पहुंचेगा?

अभी यह पता करना मुश्किल है कि कौन-कौन 5G ग्राहक है क्योंकि लोग बिना किसी दिक्कत के 4G छोड़कर 5G अपना ले रहे हैं।

6G पर भारत की क्या योजना है? क्या हमारे मानकों को आईटीयू ने स्वीकार कर लिया है?

आईटीयू ने भारत 6G को स्वीकार कर लिया है। हमारे शोधकर्ता 6G तकनीक के लिए पेटेंट से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। हमें लगता है कि भारत अगले 5 साल में 6G तकनीक के विकास एवं मानकों के लिहाज से आगे निकल जाएगा।

First Published - October 9, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट