facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Salary Hike 2026: भारत में इस साल 6 से 10% रहेगी औसत वेतन बढ़ोतरी, AI एक्सपर्ट्स की होगी चांदी

Advertisement

एआई और डिजिटल तकनीक, ईवी तथा वि​शिष्ट तकनीकी भूमिकाओं जैसे अधिक मांग वाले क्षेत्रों में संभावना है कि यह 10 प्रतिशत से अधिक हो सकती है

Last Updated- March 03, 2026 | 9:56 PM IST
Appraisal
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

नौकरी बाजार की मौजूदा जटिलता के बीच एप्रेजल साइकल भी शुरू हो गया है। ऐसे में एडेको इंडिया सैलरी गाइड 2026 का अनुमान है कि भारत में वेतन का परिदृश्य लगातार और ज्यादा चुनिंदा और  कौशल की दिशा में बढ़ रहा है। पेशेवरों को उम्मीद है कि वेतन वृद्धि 6 से 10 प्रतिशत के दायरे में रह सकती है। इसके अलावा एआई और डिजिटल तकनीक, ईवी तथा वि​शिष्ट तकनीकी भूमिकाओं जैसे अधिक मांग वाले क्षेत्रों में संभावना है कि यह 10 प्रतिशत से अधिक हो सकती है।

श्रम बाजार के बदलते आयाम भी अलग कहानी बयां करते है। सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से 42 प्रतिशत पेशेवर सक्रिय रूप से नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं जबकि 47 प्रतिशत इसके लिए तैयार तो हैं, लेकिन वे सक्रिय रूप से खोज नहीं कर रहे हैं। इससे जटिल परिदृश्य का संकेत मिलता है। 

यह बात ​करियर के प्रति सतर्क आशावाद दर्शाती है, जहां पेशेवर कौशल-आधारित मांग और वेतन अंतर के बीच बेहतर भूमिकाओं के लिए तैयार हैं, लेकिन आर्थिक अनिश्चितता और भर्ती के सतर्क रुख के कारण नपे-तुले कदम उठा रहे हैं। उदाहरण के लिए स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के क्‍लीनिकल अनुसंधान एवं नियामकीय रोजगारों की श्रेणी में नौकरी बदलने पर पैकेज में 20 से 35 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। इसी तरह फिनटेक और डेटा फाइनैंस क्षेत्र में खास या अ​धिक कौशल वाली भूमिकाओं में 30 से 40 प्रतिशत के बीच उम्मीद की जा सकती है। 

आईटी क्षेत्र में एआई/एमएल इंजीनियरों, डेटा इंजीनियरों और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के वेतन में लगभग 10 से 12 प्रतिशत के आसपास उछाल संभव है, जबकि फुल स्टैक, क्लाउड और डेवऑप इंजीनियर जैसी अन्य डिजिटल भूमिकाओं में आम तौर पर 8 से 10 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है, जो अब भी बाजार के औसत से ऊपर है।

एडेको इंडिया के कंट्री मैनेजर सुनील सी ने कहा, ‘जब हम एडेको इंडिया 2026 सैलरी गाइड जारी कर रहे हैं, तो हमें भारत के रोजगार परिदृश्य में अधिक सावधानी से चयन, कौशल-संचालित मॉडल की दिशा में स्पष्ट बदलाव दिख रहा है, क्योंकि डिजिटल परिवर्तन और ऑटोमेशन प्रतिभा की मांग को नया आकार दे रहे हैं।’

Advertisement
First Published - March 3, 2026 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement