facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत AI अपनाने में अग्रणी भूमिका निभाएः भवीश

Advertisement
Last Updated- February 25, 2023 | 6:49 PM IST
Ola IPO

ऑनलाइन टैक्सी सेवा ओला कैब्स (Ola Cabs) के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी भवीश अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) बेहद अहम प्रौद्योगिकी समाधान है और भारत को इसे अपनाने में बढ़त लेनी चाहिए।

अग्रवाल ने यहां एक टीवी चैनल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की उन्नत प्रौद्योगिकी को अपनाने से रोजगार अवसरों में कटौती होने की आशंका में कोई दम नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘AI जैसे प्रौद्योगिकी रुझान बड़े व्यवधान खड़ा करते हैं। ऐसे में कोई यह भी सोच सकता है कि इसे अपनाने से नौकरियों को खतरा होगा, लेकिन मैं तो इसे उत्पादकता बढ़ाने वाले एक व्यापक प्रौद्योगिकी साधन की तरह देखता हूं।’

अग्रवाल ने कहा कि AI को अपनाकर उत्पादकता को दस गुना तक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने इस दिशा में भारत के अग्रणी स्थिति में होने का आह्वान करते हुए कहा कि इस तरह भारत दुनिया में सबसे अधिक उत्पादक देश बन सकता है।

उन्होंने कहा, ‘भारत में हमें अर्थव्यवस्था और उसके हितधारक के तौर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का स्वागत खुले दिल से करना चाहिए। इसका आर्थिक वृद्धि पर खासा असर होगा।’

उन्होंने कहा कि AI को अपनाने से नई तरह की नौकरियां भी पैदा होंगी। भारत में कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के आने से भी कई तरह की नौकरियां पैदा हुई थीं।

Advertisement
First Published - February 25, 2023 | 6:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement