facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोस्टा के शीर्ष 5 बाजारों में शुमार होगा भारत!

Advertisement

भारत में इस कॉफी श्रृंखला के 50 शहरों में 200 से अधिक आउटलेट हैं और हर साल 50 नए आउटलेट जुड़ रहे हैं।  

Last Updated- April 30, 2025 | 11:42 PM IST
Coffee

कॉफी श्रृंखला कोस्टा कॉफी के लिए भारत इस समय शीर्ष-10 बाजारों में से एक है। कंपनी के वैश्विक मुख्य कार्याधिकारी फिलिप शैली को उम्मीद है कि मौजूदा वृद्धि दर के हिसाब से कोस्टा कॉफी के लिए भारत पांच साल में 5 बड़े बाजारों में शुमार हो सकता है।

शैली ने एक मीडिया कार्यक्रम में कहा, ‘हमारा मानना है कि अगर हम इसी बढ़ोतरी दर के साथ आगे भी काम करते रहे तो भारत हमारे लिए पांच साल में संभावित रूप से शीर्ष-5 बाजारों में से एक बन जाएगा। इसके लिए हम प्रयास करेंगे।’

उन्होंने बताया कि भारतीय बाजार विश्व स्तर पर शीर्ष 20 कॉफी बाजारों में से एक है। इसमें दो अंक की वृद्धि देखी जा रही है जिसके और तेज होने की उम्मीद है, क्योंकि भारतीय आबादी में सभी पेय पदार्थों का सेवन बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय उपभोक्ता चाय से कॉफी की ओर रुख कर रहे हैं। वे प्रीमियम कॉफी पर अधिक जोर दे रहे हैं। कोस्टा कॉफी भारत में अपने 20वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और वह 50 देशों में मौजूद है। भारत में इस कॉफी श्रृंखला के 50 शहरों में 200 से अधिक आउटलेट हैं और हर साल 50 नए आउटलेट जुड़ रहे हैं।  

 भारत में कोस्टा कॉफी ने देवयानी इंटरनैशनल के साथ साझेदारी की है। उन्होंने कहा, ‘भारत में, हम अपने दीर्घावधि फ्रैंचाइजी भागीदार देवयानी के साथ काम कर रहे हैं। हम देवयानी को अपने वैश्विक फ्रैंचाइजी पार्टनर पोर्टफोलियो में एक रोल मॉडल के रूप में देखते हैं। वे वास्तविक रणनीतिक भागीदार हैं, जो लगातार भविष्य में वृद्धि के बारे में सोचते रहते हैं।’

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement