facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SAP के लिए सबसे बड़ा बाजार होगा भारत: सीईओ

Advertisement

भारत में बड़ा निवेश और नियुक्तियों का विस्तार करेगी एसएपी; एआई विकास में भी भारत पर फोकस

Last Updated- November 07, 2024 | 12:01 AM IST
SAP will increase investment in India, recruitment will increase

जर्मनी की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एसएपी (सैप) का कहना है कि वह भारत में अनुपात से ज्यादा निवेश करेगी और भारत में और अधिक लोगों को नियुक्त भी करेगी। भारत में उसके इंजीनियरों का सबसे बड़ा आधार है और उसे कारोबार में भी तेजी से इजाफा नजर आ रहा है।

सैप के मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ)क्रिस्टन क्लेन ने कहा, ‘भारत सैप के शीर्ष 10 बाजारों में से एक है और सबसे तेजी से बढ़ रहा है। हम भारत में निवेश जारी रखेंगे। हम 15,000 और लोगों के लिए अपने परिसर का विस्तार कर रहे हैं। हमारी एआई रणनीति भारत पर ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि हम यहां सबसे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

सैप का 130 देशों में कारोबार है और भारत कंपनी के शीर्ष 10 बाजारों में से सबसे तेज वृद्धि दर प्रदर्शित कर रहा है। वर्तमान में एसएपी लैब्स इंडिया में 15,000 कर्मचारी हैं, जो कुल कर्मचारियों में दूसरी सबसे ज्यादा संख्या है। अगले साल तक सैप का बेंगलूरु में दूसरा कार्यालय भी होगा, जिसमें 15,000 कर्मचारी काम कर सकेंगे।

बेंगलूरु में कंपनी के अ​धिकारी मंडल और पर्यवेक्षी बोर्ड के साथ मौजूद क्लेन ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम अन्य सभी लैब की तुलना में यहां आनुपातिक रूप से ज्यादा नियुक्तियां करेंगे।’ ऐसा पहली बार है जब कंपनी के कार्यकारी और पर्यवेक्षी बोर्ड की एक ही स्थान पर बैठक हो रही है।

इस बारे में क्लेन ने कहा, ‘उन्हें यह दिखाना महत्वपूर्ण था कि यहां हमारी लैब में क्या हो रहा है। यह लैब अब सबसे बड़ी है और हमें यहां बेहद आकर्षक प्रतिभाएं मिलती हैं। कल हमारा लैब में नवीनतम एआई इस्तेमाल के मामलों और नवाचारों को प्रदर्शित करने वाला एक सत्र था। बोर्ड बहुत प्रभावित हुआ। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जब हम बजट और निवेश पर चर्चा करते हैं, तो वे भारत पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे।’

क्लेन ने यह भी कहा कि सैप के करोबार का बड़ा हिस्सा – एआई विकास को इंडिया लैब्स से क्रिया​न्वित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में अपने एआई केंद्र के साथ कंपनी के कई प्रमुख अ​धिकारी इन विकास टीमों का नेतृत्व करने के लिए भारत आ गए हैं।

जब उनसे पूछा गया कि एआई सैप की राजस्व वृद्धि को किस तरह बढ़ावा दे रही है, तो क्लेन ने कहा कि उनके सौदे का 30 प्रतिशत हिस्सा एआई से जुड़ा है। उन्होंने कहा, ‘जेनरेटिव एआई हमारे एआई कारोबार के लिए बड़ी प्रोत्साहक रही है। हमारे पास महत्वाकांक्षी कार्य योजनाएं हैं और एआई हमारी हर पेशकश का अभिन्न हिस्सा होगी।

 

Advertisement
First Published - November 7, 2024 | 12:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement