facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारत को होगी 2,840 नए विमानों, 41 हजार पायलटों की जरूरत: Airbus

Advertisement

Airbus एयर इंडिया संग मिलकर खोलेगी पायलट प्रशिक्षण केंद्र

Last Updated- January 18, 2024 | 10:55 PM IST
Plane

भारत को अगले 20 साल में 2,840 नए विमानों और 41,000 पायलटों की जरूरत होगी। एयरबस भारत और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रेमी मेलार्ड यह अनुमान जताते हुए कहा कि साथ ही देश में 47,000 तकनीकी कर्मचारियों की आवश्यकता भी होगी।

उन्होंने विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी ‘विंग्स इंडिया 2024’ के मौके पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एयरबस इस दशक के अंत तक भारत से अपनी सोर्सिंग को मौजूदा 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर से दोगुना कर 1.5 अरब डॉलर कर देगी।

उन्होंने कहा कि पिछले साल एयरबस को 750 विमानों का ऑर्डर मिला और उसने भारतीय एयरलाइन कंपनियों को 75 विमानों की आपूर्ति की। इनमें 41 इंडिगो को, 19 एयर इंडिया को, 14 विस्तारा को और एक गो फर्स्ट को दिए गए। मेलार्ड ने कहा ‘भारत एक ऐसी ताकत है, जो अगले दशकों में वैश्विक विमानन क्षेत्र को बल देगा।’

एयरबस एयर इंडिया संग मिलकर खोलेगी पायलट प्रशिक्षण केंद्र

यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस ने हरियाणा के गुरुग्राम में पायलट प्रशिक्षण सुविधा स्थापित करने के लिए टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां 50-50 के अनुपात में एक संयुक्त उद्यम गठित करेंगी। इसके साथ ही एयरबस ने हैदराबाद स्थित अपनी इकाई में विमान रखरखाव इंजीनियरिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए जीएमआर एयरो टेक्निक के साथ सहयोग की भी घोषणा की।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 10:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement