facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indiabulls Real Estate का घाटा बढ़कर 236.77 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement
Last Updated- February 12, 2023 | 10:22 AM IST
indiabulls real estate

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट लिमिटेड ने कम आय होने की वजह से चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 236.77 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी है।

इसके मुताबिक, एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 87.04 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय भी पिछले वर्ष की इसी अवधि के 355.59 करोड़ रुपये से घटकर 148.47 करोड़ रुपये रह गई। वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में कंपनी का शुद्ध घाटा 231.81 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में शुद्ध घाटा 76.53 करोड़ रुपये था।

मुंबई स्थित कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में उसकी कुल आय घटकर 515.55 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की अवधि में 1,268.87 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - February 12, 2023 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement