facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारतीय एयरलाइन कंपनियां सर्दियों में बढ़ाएंगी उड़ानों की संख्या

Advertisement

घरेलू एयरलाइंस सर्दियों में आठ प्रतिशत ज्यादा उड़ानें संचालित करेंगी

Last Updated- October 23, 2023 | 8:42 PM IST
Indian Aviation Sector

भारतीय विमानन कंपनियां उड़ानों की बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाली सर्दियों में प्रति सप्ताह 23,732 उड़ानें संचालित करेंगी, जो पिछले साल से आठ प्रतिशत अधिक है। विमानन क्षेत्र के नियामक DGCA ने अनुसूचित एयरलाइंस के लिए उड़ानों के शीतकालीन कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है।

शीतकालीन सत्र 29 अक्टूबर से अगले साल 30 मार्च तक चलेगा। हालांकि इस उड़ान कार्यक्रम में दिवाला समाधान प्रक्रिया का सामना कर रही गो फर्स्ट शामिल नहीं की गई है। उसकी उड़ानें तीन मई से ही बंद हैं और अभी दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को कहा कि शीतकालीन सत्र, 2023 के दौरान 118 हवाईअड्डों से प्रति सप्ताह 23,732 उड़ानें भरी जाएंगी।

पिछले साल शीतकालीन सत्र में 106 हवाईअड्डों से प्रति सप्ताह 21,941 उड़ानों का संचालन हुआ था। इस तरह साप्ताहिक उड़ान संख्या के मामले में इस साल 8.16 प्रतिशत वृद्धि हुई है। ग्रीष्मकालीन सत्र, 2023 में देश के 110 हवाईअड्डों से 22,907 साप्ताहिक उड़ानें संचालित हो रही थीं।

शीतकालीन उड्डयन सत्र में सबसे ज्यादा 13,119 घरेलू उड़ानें इंडिगो संचालित करेगी जो सालाना आधार पर 30.08 प्रतिशत अधिक है। वहीं एयर इंडिया सालाना आधार पर 18.94 प्रतिशत ज्यादा 2,367 उड़ानें संचालित करेगी।

 

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 8:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement