facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय एयरलाइनों ने अप्रैल में ज्यादा घरेलू यात्रियों को पहुंचाया

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों की संख्या में 1 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई

Last Updated- May 01, 2023 | 11:52 PM IST
air passenger
BS

नागर विमानन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) के आंकड़े से पता चलता है कि भारतीय एयरलाइनों (Indian Airlines) ने मार्च के मुकाबले अप्रैल में प्रति दिन 9,593 ज्यादा घरेलू यात्रियों (domestic passengers) को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

औसत दैनिक घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या अप्रैल में मासिक आधार पर 2.3 प्रतिशत तक बढ़कर 4,28,778 पर पहुंच गई। दूसरी तरफ, औसत दैनिक अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों की संख्या अप्रैल में मासिक आधार पर 1 प्रतिशत तक घटकर 1,72,058 यात्री रह गई।

विमानन क्षेत्र से संबं​धित ब्लॉग ‘नेटवर्क थॉट्स’ के विमानन विश्लेषक एवं संस्थापक अमेय जोशी ने बताया कि कुछ राज्यों में चल रहीं मौजूदा परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रति दिन घरेलू यात्रियों की औसत संख्या मार्च के मुकाबले अप्रैल में तेजी से बढ़ी। उन्होंने कहा, ‘अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में हवाई यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी।’

अप्रैल के बाद के हिस्से में इस वृद्धि का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि भारतीय विमानन कंपनियों ने 30 अप्रैल को सर्वा​धिक संख्या (456,082) में दैनिक घरेलू यात्रियों को पहुंचाया।

Also Read: Air India के ज्यादातर पायलटों ने रिवाइज्ड सैलरी स्ट्रक्चर को स्वीकार किया: कैंपबेल विल्सन

जोशी ने कहा कि मई में मासिक वृद्धि अप्रैल के मुकाबले और ज्यादा रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, कुछ एयरलाइनों के बंद पड़े विमान मई तक सेवा में लौट सकते हैं, जिससे कुल क्षमता बढ़ जाएगी।’

जोशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात में 1 प्रतिशत की गिरावट अनुमान के अनुरूप है। उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय यातायात के लिए, तेजी के दो दौर आते हैं। यात्रियों की आवाजाही में एक बार तेजी दिसंबर में आती है, जिसमें भारतीय मूल के लोग और विदे​शियों का योगदान अ​धिक रहता है। अन्य तेजी मई में देखने को मिलती है, जब भारतीय यात्रा करते हैं। इस संदर्भ में, अप्रैल का महीना कुछ हद तक सुस्त रहा।’

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 8:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement