facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय विमानन कंपनियां अगले साल मार्च तक दे सकती हैं 380 और विमानों का ऑर्डर : कापा इंडिया

Advertisement

CAPA ने कहा कि भारतीय विमानन कंपनियों के पास इस समय करीब 1,620 विमानों की ऑर्डर बुक है।

Last Updated- January 19, 2024 | 10:59 PM IST
Indian carriers may order 380 more planes by March next yr: CAPA India, भारतीय विमानन कंपनियां अगले साल मार्च तक दे सकती हैं 380 और विमानों का ऑर्डर : कापा इंडिया

वर्तमान में 1,618 विमानों की ऑर्डर बुक वाली भारतीय विमानन कंपनियां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाई यातायात की मांग पूरी करने के लिए अगले साल मार्च तक करीब 380 और विमानों का ऑर्डर दे सकती हैं। अभी उन्होंने 1,618 विमानों का आर्डर दिया हुआ है।

कापा इंडिया ने शुक्रवार को जताए अपने अनुमान में कहा कि नए ऑर्डर एयर इंडिया से आएंगे जो अपने 370 वैक​ल्पिक ऑर्डर में से कुछ को थोड़े थोड़े समय में में पक्के ऑर्डर में तब्दील करेगी। इसके अलावा अन्य भारतीय विमानन कंपनियां भी ऑर्डर बढ़ाएंगी।

पिछले साल फरवरी में जब एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग को 470 विमानों का आर्डर दिया था, तब इन अनुबंधों में यह विकल्प भी था कि टाटा समूह की विमानन कंपनी 370 और विमानों का ऑर्डर देगी। कापा ने कहा कि भारतीय विमानन कंपनियों के पास इस समय करीब 1,620 विमानों की ऑर्डर बुक (कल के आकाश एयर के ऑर्डर के बाद लेकिन इसमें गो फर्स्ट और स्पाइसजेट के ऑर्डर शामिल नहीं) है। मार्च 2025 तक यह बढ़कर 2,000 विमान ऑर्डर के करीब पहुंच सकती है।

कापा ने बताया कि 1,618 विमानों के उपरोक्त आंकड़े में ‘अनिश्चितता’ के कारण गो फर्स्ट शामिल नहीं है।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement