facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारतीय कंपनियों ने जुलाई में की 3.1 अरब डॉलर की डील, 58 फीसदी का इजाफा

Advertisement

संख्या के हिसाब से सौदों में 46 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि मूल्य के हिसाब से इनमें 58 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Last Updated- August 18, 2023 | 4:16 PM IST
Corporate bond FPI investment India

भारतीय कंपनियों के सौदे जुलाई में 58 प्रतिशत के उछाल के साथ 3.1 अरब डॉलर पर पहुंच गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, यह उछाल कुल सौदों की संख्या घटने के बावजूद बड़े लेनदेन के कारण आया है।

ग्रांट थॉर्नटन द्वारा जुटाए आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में 3.1 अरब डॉलर के 95 सौदे हुए। संख्या के हिसाब से सौदों में 46 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि मूल्य के हिसाब से इनमें 58 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें : M&M पर लगा 14 लाख रुपये का जुर्माना, जानें वजह

सलाहकार कंपनी के भागीदार शांति विजेता ने कहा कि इस साल की शुरुआत से ही धीमी चल रही सौदा गतिविधियों पर वैश्विक मंदी का प्रभाव दिख रहा है। विजेता ने कहा कि सौदों के मूल्य में वृद्धि को जहां सीमापार लेनदेन ने प्रेरित किया, वहीं निजी इक्विटी क्षेत्र में सतर्कता के कारण कुल मात्रा में कमी आई।

सौदे के मूल्य में यह उछाल दो अरब डॉलर के 29 सौदों की वजह से दर्ज हुआ है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), वाहन, खुदरा और विनिर्माण जैसे पारंपरिक क्षेत्रों में ऊंचे मूल्य के छह सौदे हुए। सौदों के मूल्य में प्रमुख योगदान प्रॉक्सिमस ओपल द्वारा रूट मोबाइल में नियंत्रक यानी 58 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण का रहा है। इस सौदे का मूल्य 72.1 करोड़ डॉलर रहा।

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 4:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement