facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका में दवा की किल्लत से भारतीय कंपनियों को मिलेगा फायदा

Advertisement

अमेरिका में दवा की ऐसी किल्लत है जो पहले कभी नहीं देखी गई, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बन गया

Last Updated- June 19, 2023 | 9:21 PM IST
Medicine

अमेरिका में इस समय दवा की ऐसी किल्लत है जो पहले कभी नहीं देखी गई। इस वजह से दवाइयों की कीमतों में गिरावट स्थिर हो गई है। विश्लेषकों के अनुसार इससे भारतीय दवा कंपनियों को फायदा हो सकता है।

नुवामा रिसर्च के विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी कीमतों में गिरावट अपने पुराने स्तर 6 से 8 फीसदी पर पहुंच गई है और स्टॉक कम होकर मात्रा बढ़ रही है।

इसी तरह आईसीआईसीआई डायरेक्ट विश्लेषक ने कहा, ‘कीमतों में गिरावट अब एक अंक तक रह गई है और आशंका है कि इसमें कुछ हद तक और कमी आएगी क्योंकि भारतीय कंपनियों को अमेरिका की कुछ दिवालिया हो चुकीं जेनरिक कंपनियों के मैदान से बाहर निकलने का भी फायदा मिलेगा और उनके कुछ विशेष उत्पादों की रफ्तार भी बढ़ेगी।’

अरविंदो फार्मा के मुख्य कार्याधिकारी (उत्तरी अमेरिका) स्वामी अय्यर ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही की अर्निंग कॉल में कहा कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तीन तिमाहियों में कीमतों में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा, ‘चौथी तिमाही कहीं न कहीं स्थिर है और हम निरंतरता देख रहे हैं।’ कंपनियों को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024 में एक अंक में कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी।

जायडस लाइफसाइंसेज को मोरैया संयंत्र के लिए मंजूरी मिल गई है और अब कंपनी अमेरिका को आपूर्ति बढ़ा सकती है। कंपनी के प्रबंध निदेशक शर्विल पटेल ने चौथी तिमाही की अर्निंग कॉल के दौरान कहा कि कंपनी एक अंक में कीमतों में गिरावट के लिए तैयार थी।

पटेल ने कहा, ‘हम एक अंक में कीमतों में गिरावट देख रहे हैं क्योंकि वित्त वर्ष 2024 में हमें ऐसा होने की उम्मीद हैं। स्पष्ट है कि पिछली तिमाही में हमें कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, पोर्टफोलियो और प्रतिस्पर्धा को जानते हुए हम सतर्क हैं। हमें लगता है कि एक से डेढ़ अंकों में कीमतें गिरेंगी।’ इसके अलावा अमेरिका में दवाइयों की किल्लत भारत में दवा बनाने वालों के लिए एक अच्छा अवसर है।

अरबिंदो की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी यूगिया फार्मा के मुख्य कार्याधिकारी युगंधर पुवाला ने कहा कि यह अच्छे स्तर पर था क्योंकि पिछली दो तिमाहियों में कीमतों में गिरावट लगभग नगण्य रही।

पुवाला ने अर्निंग कॉल के दौरान कहा, ‘दुर्भाग्य से अमेरिका में दवाइयों की किल्लत सर्वकालिक उच्च स्तर पर है और नए उत्पादों को लॉन्च करने से हमें व्यापार बढ़ाने में मदद मिलेगी।’

हाल के वर्षों में अमेरिका दवा की सबसे भीषण किल्लत का सामना कर रहा है। यह इतना गंभीर है कि इसने व्हाइट हाउस और कांग्रेस का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। कैंसर की दवाइयों में भीषण किल्लत देखी जा रही है। स्तन कैंसर, ब्लैडर और ओवरी कैंसर के कीमोथेरेपी में उपयोग होने वाली दवाइयों की कमी देखी जा रही है।

अमेरिका अपनी अधिकांश दवाइयां भारत और चीन से आयात करता है। खबरों के मुताबिक अमेरिका अपनी आपूर्ति श्रृंखला की भी जांच कर रहा है क्योंकि दवाइयों किल्लत राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बन गया है।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 8:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement