facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारतीय डिजिटल गेमिंग उद्योग 2027-28 तक 7.5 अरब डॉलर का होगा : रिपोर्ट

रिपोर्ट कहती है, ‘‘भारत का गेमिंग बाजार वित्त वर्ष 2022-23 में 3.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया और 2027-28 तक इसके 7.5 अरब पर पहुंचने का अनुमान है। "

Last Updated- November 02, 2023 | 4:44 PM IST
Online gaming
Online gaming

भारतीय डिजिटल गेमिंग उद्योग के वित्त वर्ष 2027-28 तक दोगुना होकर 7.5 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंचने की संभावना है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। गेमिंग वेंचर कैपिटल कंपनी लुमिकाई की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य रूप से इन-ऐप खरीदारी, विज्ञापन राजस्व और उपयोगकर्ता आधार में वृद्धि के चलते उद्योग के बढ़ने की उम्मीद है।

गूगल के सहयोग से लुमिकाई द्वारा जारी वार्षिक ‘स्टेट ऑफ इंडिया गेमिंग’ रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय गेमिंग उद्योग ने वित्त वर्ष 2022-23 में 3.1 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया था।

रिपोर्ट कहती है, ‘‘भारत का गेमिंग बाजार वित्त वर्ष 2022-23 में 3.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया और 2027-28 तक इसके 7.5 अरब पर पहुंचने का अनुमान है। भविष्य में ‘कैज़ुअल’ व ‘मिड-कोर’ गेम में इन-ऐप खरीदारी और विज्ञापन राजस्व में वृद्धि से यह बढ़ोतरी होगी।’’

यह भी पढ़ें : GST Tax Notice: Online Gaming कंपनियों के खिलाफ करीब 1 लाख करोड़ रुपये के टैक्स नोटिस भेजे गए

रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2022-23 में रियल मनी गेमिंग (आरएमजी) राजस्व में 50 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है, लेकिन हालिया कराधान नीतियों तथा उद्योग के एकीकरण के कारण आने वाले वर्षों में प्रतिकूल परिस्थितियों पेश होने की आशंका है।

लुमिकाई ने कहा कि उसने रिपोर्ट संकलित करने के लिए तीसरे पक्ष के डेटा, माध्यमिक अनुसंधान, अपने डेटा, प्राथमिक सर्वेक्षण और विशेषज्ञ साक्षात्कार का इस्तेमाल किया है।

First Published - November 2, 2023 | 4:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट