facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian Hotels Q4FY24 Results: ताज होटल चलाने वाली कंपनी को हुआ 418 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

Advertisement

Tata Group की Indian Hotels ने 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वर्ष के लिए निवेशकों को 1.75 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

Last Updated- April 24, 2024 | 7:42 PM IST
Taj Mahal Hotel, Mumbai

Indian Hotels Q4 Results 2024: भारत में ताज होटल चलाने वाली टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी इंडियन होटल्स ने आज यानी बुधवार को वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही (Q4FY24) के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट मुनाफा 27.4 फीसदी बढ़कर 418 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 328 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

रेवेन्यू बढ़ा

कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू मार्च तिमाही में 1905 करोड़ रुपये हो गया, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 1625 करोड़ रुपये रहा था।

पूरे वित्त वर्ष की बात की जाए तो कंपनी ने FY24 में FY23 के मुकाबले 26 फीसदी की बढ़त दर्ज की। वित्त वर्ष 24 में कंपनी ने 1,259 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया। जबकि रेवेन्यू में FY23 के मुकाबले FY24 में 17 फीसदी का उछाल आया। कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के लिए 6,952 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया।

मिलेगा डिविडेंड

Indian Hotels ने आज 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वर्ष के लिए निवेशकों को 1.75 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड की तरफ से इसके लिए मंजूरी मिल गई है। अंतिम फैसला सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स के अप्रूवल के अधीन होगा।

बढ़ा एबिटा और एबिटा मार्जिन

इंडियन होटल्स के एबिटा (EBITDA) में Q4FY23 में 23.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। Q4FY23 में 535.5 करोड़ रुपये के मुकाबले Q4FY24 में कंपनी का एबिटा 659.7 करोड़ रुपये रहा। एबिटा मार्जिन (EBITDA margin ) की बात की जाए तो यह Q4FY23 के 33 फीसदी के मुकाबले बढ़कर 34.6 फीसदी हो गया।

शेयरों में उछाल

BSE पर इंडियन होटल्स लिमिटेड के शेयरों में आज 0.67 फीसदी का उछाल देखा गया। कंपनी के शेयर 608.25 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 6:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement