facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय इंडस्ट्री ESG अनुपालन को तैयार, सेबी ने दी BRSR कोर मॉडल को मंजूरी

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 11:55 PM IST
Sebi board to approve new ESG framework

भारतीय उद्योग जगत को ESG अनुपालन से संबं​धित मानकों को पूरा करने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उद्योग के जानकारों का मानना है कि भले ही पर्यावरण, समाज और प्रशासन (ESG) खुलासों पर नया ढांचा सबसे पहले शीर्ष-150 सूचीबद्ध कंपनियों के लिए लागू होगा, लेकिन सैकड़ों छोटी कंपनियों, सहायक इकाइयों, और थर्ड पार्टी कंपनियों पर भी उसका प्रभाव पड़ेगा।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने हाल में ज्यादा जटिल, लेकिन आश्वासन-केंद्रित बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी ऐंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग (Business Responsibility and Sustainability Reporting- BRSR)) कोर मॉडल को स्वीकृति दी है, जिस पर अगले वित्त वर्ष से अमल होना है।

पर्यावरण संबं​​धित खुलासों के लिए नए मानकों में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, जल अपशिष्ट, खपत एवं प्रबंधन पर आश्वासन की जरूरत होगी। नए विस्तृत स्वरूप में प्रत्येक बिक्री एवं खरीद ऑर्डर स्तर पर ईएसजी संबं​धित जानकारी (खासकर निर्माण कंपनियों के लिए) जुटाने की जरूरत होगी।

नए ढांचे को बाजार नियामक द्वारा मंजूरी दिए जाने के एक महीने के अंदर शीर्ष सूचीबद्ध कंपनियों ने नए मानकों की समीक्षा और सभी भागीदारों तथा आपूर्तिकर्ताओं के साथ आंकड़ा संग्रह प्रणालियों पर काम करना शुरू कर दिया है। विश्लेषकों का कहना है कि कई ESG मोर्चे पर हो रहे बदलावों का सामना कर रही हैं।

डेलॉयट इंडिया में पार्टनर इंदरजीत सिंह ने कहा, ‘कई वै​श्वि​क आपूर्तिकर्ता कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग डायरे​क्टिव (CSRD) पर अमल करेंगे। दूसरी तरफ, बीआरएसआर कोर उचित आश्वासनों पर आधारित है। इस अंतर से भारतीय निर्माताओं तथा ओईएम के लिए आपूर्तिकर्ताओं को डेटा जुटाना ज्यादा चुनौतीपूर्ण कार्य बन जाएगा।’

इसके अलावा, कंपनियां वर्ष के अंत के बजाय हरेक तिमाही के बाद ऐसे गैर-वित्तीय जानकारियां देने की परंपरा शुरू कर सकती हैं।

Also read: सेबी ने ट्रांजीशन बॉन्डों के लिए अतिरिक्त खुलासे तय किए, सर्कुलर जारी कर दिया समिति बनाने का निर्देश

सेबी ने शीर्ष 1,000 सूचीबद्ध कंपनियों के लिए BRSR का पिछला ढांचा अनिवार्य बना दिया है। हालांकि नए BRSR कोर की पहुंच वित्त वर्ष 2027 तक धीरे धीरे टॉप 1,000 लिस्टेड कंपनियों तक हो जाएगी। चूंकि नया मॉडल भारत-केंद्रित मानकों और लक्ष्यों पर आधारित है, इसलिए उद्योग के विश्लेषकों का मानना है कि कंपनियां निवेशकों की वि​भिन्न जरूरतें पूरी करने के लिए दो अलग अलग ईएसजी रेटिंग पर जोर दे सकती हैं।

सिंह ने कहा, ‘BRSR कोर के लिए सेबी के नियमों में कंपनियों को वै​श्विक मानकों पर रैं​किंग के संदर्भ में कोई रोक नहीं लगाई गई है। इसलिए इसकी संभावना है कि कंपनियां दो अलग अलग रेटिंग से जुड़ी रह सकती हैं- एक भारतीय मानकों और दूसरी वै​श्विक निवेशकों के लिए। इस साल से हमें सक्रिय ईएसजी रेटिंग प्रदाताओं द्वारा भारत में नियमों के संबंध में अपने रुख में बदलाव लाए जाने की संभावना नहीं है।’

अन्य बड़ा बदलाव ‘सोशल’ मानकों पर महसूस किया जा रहा है, जिसमें कर्मियों की बेहतरी, सुरक्षा संबं​धित घटनाक्रम, कामकाजी घंटों, महिलाओं को ​दिए जाने वाले सकल पारिश्रमिक आदि से जुड़े उपायों के संबंध में आश्वासन अनिवार्य किया गया है।

Also read: बाजार में तेजी के बावजूद अप्रैल में 23 फीसदी कम खुले Demat अकाउंट, जानें क्या है वजह

Agama Law Associates के मैनेजिंग पार्टनर नितिन जैन ने कहा, ‘नए खुलासों में अब ​लैंगिक विविधता के दावों पर ज्यादा पारद​र्शिता की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा, खासकर कर्मचारी प्र​शिक्षण एवं कल्याण, सुरक्षा के लिए नीतियों पर केंद्रित खुलासों में नया नियम पेश किया गया है और अनुबं​धित कर्मचारियों के मुकाबले स्थायी कर्मियों के आधार पर विस्तृत आंकड़ा जुटाया जा रहा है।’

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 9:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement