facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑस्ट्रेलिया में लीथियम की तलाश में जुटी भारत की माइनिंग कंपनी

Advertisement
Last Updated- April 19, 2023 | 8:45 PM IST
NMDC Q3 Results

भारत की लौह अयस्क खनन कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड (NMDC Ltd ) ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से करीब 200 किलोमीटर दूर लीथियम भंडार (lithium reserves) की संभावना तलाश रही है। कंपनी के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई में आयोजित उद्योग के एक सम्मेलन में अलग से बात करते हुए NMDC के निदेशक (उत्पादन) डीके मोहंती ने कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया में लीथियम की खोज की प्रक्रिया में हैं।

NMDC के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के माउंट बेवन में स्थित खदान में NMDC की बहुलांश हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि 2 साल में खनन शुरू हो जाएगा।

भारत लीथियम की आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाएं तलाश रहा है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी बनाने में कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल होता है।

भारत की कवायद है कि वाहनों को प्रदूषण मुक्त बनाया जाए, ऐसे में वह विश्व के शीर्ष उत्पादकों की विदेशी खदानों के अधिग्रहण की कोशिश में है।
फरवरी में भारत को पहली बार देश में लीथियम का भंडार मिला था और अब खनन (Mining) के लिए इसके ब्लॉक की नीलामी की योजना बन रही है।

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 8:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement