facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडियन ऑयल क्षमता विस्तार, ऊर्जा बदलाव पर करेगी चार लाख करोड़ रुपये का निवेशः चेयरमैन

Advertisement

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी ओडिशा के पारादीप में एक विशाल पेट्रोरसायन परिसर लगाने पर भी 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।

Last Updated- August 25, 2023 | 9:48 PM IST
MOL in talks with Indian OMCs for joint ownership of oil carrier vessels

देश की सबसे बड़ी खुदरा पेट्रोलियम विक्रेता इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) अपने रिफाइनिंग एवं पेट्रोरसायन कारोबार के विस्तार और ऊर्जा बदलाव से जुड़ी परियोजनाओं पर मौजूदा दशक में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगी।

आईओसी के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने शुक्रवार को सालाना आमसभा में कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आईओसी कच्चे तेल को ईंधन में बदलने और रिफाइनिंग क्षमताओं के विस्तार पर इस अवधि में एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी जबकि 2.4 लाख करोड़ रुपये का बड़ा निवेश शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को हासिल करने में मददगार परियोजनाओं पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Vedanta पर आई बड़ी खबर, अपने अलग-अलग बिजनेस वर्टिकल की लिस्टिंग करेगी कंपनी !

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी ओडिशा के पारादीप में एक विशाल पेट्रोरसायन परिसर लगाने पर भी 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। वैद्य ने कहा कि आईओसी को इन निवेश योजनाओं से तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में बढ़ रही ऊर्जा मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ऊर्जा बदलाव की राह पर भी चलकर शुद्ध-शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य तक पहुंच पाएगी।

आईओसी के चेयरमैन ने कहा, “पिछले साल उतार-चढ़ाव ने वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य को हिलाकर रख दिया था लेकिन आईओसी ने देश के लिए अपनी प्रतिबद्धता पूरी शिद्दत से निभाई। भारत के ऊर्जा संरक्षक के रूप में आपकी कंपनी ने देश के ऊर्जा परिदृश्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आईओसी देश के ऊर्जा क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी को वर्ष 2050 तक बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है जो फिलहाल नौ प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें : Green Hydrogen: कंपनियों का हरित हाइड्रोजन पर जोर

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement